LATEST NEWS

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

Jharkhand News : रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पशुपालन विभाग का एक्शन, तेज किए गए पोल्ट्री फार्म के सर्वे

Jharkhand News : रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पशुपाल

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर से बर्ड फ्लू का नया मामला सामने आया है। इसकी पुष्टी के बाद जिला प्रशासन अलर्ट पर है और राज्य के पशुपालन विभाग के द्वारा भी पोल्ट्री फार्म के सर्वे को तेज कर दिया गया है।

जांच में बर्ड फ्लू वायरस की हुई पुष्टि

बर्ड फ्लू के इस नए मामले की पुष्टि छह फरवरी को हुई। गौरतलब है कि बिरसा वेटनरी कॉलेज के पोल्ट्री फार्म के मुर्गों के नमूनों को जांच के लिए आईसीएसआर- एनऐनएसएडीईएच भोपाल भेजा गया था। जिसमें एच5एन1एवीएन इंफ्लुएंजा की पुष्टि हुई है।

जारी की गई अधिसूचना

इस मामले की पुष्टि के बाद केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। वहीं जिला प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है और सभी विभागों को आवश्यक निर्देश को पालन करने की अधिसूचनी जारी कर दी गई है।

पक्षियों की निगरानी का मिला निर्देश

आईसीएसआर- एनऐनएसएडीईएच भोपाल से सैंपल में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद एक से दस किलोमीटर की परिधि में पाये जाने वाले वन क्षेत्रों में पक्षियों की निगरानी करने और इनके वीट को संग्रहित करके जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा बिरसा वेटनरी कॉलेज के पोल्ट्री फार्म के शेष बचे मुर्गों को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट करने के बाद संक्रमित क्षेत्र को वैज्ञानिक विधि से सफाई कराकर इस क्षेत्र को संक्रमण से मुक्त किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

निगरानी जोन बनाकर की गई मैपिंग

स़ंक्रमण को पूरी तरह से रोकने के लिए संक्रमण के केंद्र-बिंदु से दस किमी की परिधि के क्षेत्र की मैपिंग की जाएगी और एक से दस किलोमीटर तक को निगरानी जोन में तब्दील कर इस क्षेत्र में इंफ्लूएंजा संक्रमण की पूरी निगरानी की जाएगी।