LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News: अपराधियों ने बेटी के सामने ही कर दी पिता की हत्या, घटना से इलाके में हड़कंप, तीन गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर में जमीन विवाद में अपराधियों ने बेटी के सामने ही पिता संजीव श्रीवास्तव की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: अपराधियों ने बेटी के सामने ही कर दी पिता की
बेटी के सामने ही कर दी पिता की हत्या- फोटो : SOCIAL MEDIA

Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर में अपराधियों ने दर्दनाक घटना को अंजाम देते हुए बेटी के सामने ही उसके पिता की हत्या कर दी। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है।

जमीन विवाद में हुई हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के परसूडीह के गदड़ा में जमींन विवाद को लेकर सोमवार की रात संजीव कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक संजीव का अपने पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इलाज के दौरान हुई मौत

मृतक संजीव की बेटी पिंकी ने बताया कि उसके पिता ड्राईवर थे और अक्सर बाहर ही रहते थे। पड़ोस के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पिता सोमवार को घर के बाहर बैठे थे,तभी पड़ोस के संतोष, आनंद, रोहित और आयुष ने मेरे पिता को घेरकर उनकी पिटाई शुरु कर दी। पिटाई के कारण पिता बेहोश हो गए और बेहोशी की हालत में उनको नदजीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम ने बताया कि मृतक की बेटी का बयान दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की बेटी ने अपने पड़ोसियो पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन दिया है। पुलिस मृतक की बेटी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट