LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Jharkhand News : झारखंड में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को मिला दिल्ली हाईकमान से नया निर्देश, बात नहीं मानने पर गंवानी पड़ सकती है कुर्सी

Jharkhand News : झारखण्ड में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के लिए दिल्ली हाईकमान ने नया फरमान जारी किया है. इसकी अवहेलना करने पर मंत्रियों को कुर्सी भी गंवानी पड़ सकती है....पढ़िए आगे

Jharkhand News : झारखंड में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को मि
हाईकमान का नया फरमान - फोटो : ABHISHEK SUMAN

RANCHI : झारखंड की वर्तमान सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को केंद्रीय नेतृत्व की ओर से एक बड़ा आदेश जारी किया गया है। इस दायित्व का सही तरीके से निर्वहन नहीं करने पर मंत्रियों को अपनी कुर्सी तक गंवानी पड़ सकती है।

संगठन को साथ लेकर चलने का आदेश

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने अपने सभी मंत्रियों को संगठन को साथ लेकर चलने को कहा है। पिछली सरकार में भी इस प्रकार की कोशिश केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा की गई थी और जिन मंत्रियों ने इसकी अवहेलना की थी। उनके विभाग को भी बदला गया था।

तीन महीनें पर होगी काम की समीक्षा

केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि हर तीन महीने पर मंत्रियों के काम की समीक्षा की जाएगी और अगर मंत्री अपने काम में विफल रहे तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है।

कार्यकर्ताओं को होती है सर्वाधिक उम्मीद

इस आदेश में कहा गया है कि मंत्रियों से सर्वाधिक उम्मीदें कार्यकर्ताओँ की होती है। मंत्री बनने के बाद उनके लिए पूरा संगठन ही कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करता है। इतने लोगों की उम्मीदों पर खरा होना वाकई आसान नहीं है। काम से अधिक शिकायतें मिलने लगती है और इसी स्थिति को झेलने के लिए मंत्रियों को तैयार रहना होगा।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि मंत्रियों को इसके लिए बार-बार प्रेरित किया जाता रहा है। सबको छोड़कर कार्यकर्ताओं के उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए।

NSIT
Nsmch

पप्पु यादव ने भी किया सभा को संबोधित

 इस बीच पूर्णिया से निर्दलिय सांसद पप्पु यादव ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कही कि केजरीवाल के अहंकार के चलते दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार हुई और भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस का साथ जरुरी है। बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा करते समय बातों का ध्यान रखना होगा।

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट