LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand budget Session:कांग्रेस विधायक ने अपनी ही सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग

Jharkhand budget Session:झारखंड विधानसभा सत्र के सातवें दिन कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने अपने ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने स्वर्णरेखा परियोजना में हुई गड़बड़ी का मुद्दा उठाया और आरोपी अभियंता के खिलाफ कार्यवाई की मांग की।...पढिए

Jharkhand budget Session:कांग्रेस विधायक ने अपनी ही सरकार पर

Jharkhand budget Session:झारखंड बजट सत्र के सातवें दिन बुधवार को सदन की कार्यवाई शुरु होते ही सत्तारुढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप यादव ने अपने ही सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

स्वर्णरेखा परियोजना में हुई गड़बड़ी

प्रदीप यादव ने सदन  में अपनी बात रखते हुए स्वर्णरेखा परियोजना में हुई गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव का कहना था कि विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर के खिलाफ अभी तक कार्यवाई क्यों नहीं की गई है? विभाग ने केवल अपर डिविजन क्लर्क संतोष कुमार के विरुद्ध कार्यवाई की है जबकि इस मामले में कई लोग शामिल थे। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार के द्वारा इस मामले के आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई नहीं की गई तो वे अनिश्चितकालिन धरने पर बैठेंगे।

सभी आरोपियों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्यवाई करेगी

प्रदीप यादव के इस सवाल का जबाव देते हुए प्रभारी मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने मामले की जांच कराने का भरोसा देते हुए कहा कि स्वर्णरेखा परियोजना में उजागर गड़बड़ी में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्यवाई करेगी। इसके लिए उन्होंने एक हफ्ते का समय मांगा है लेकिन विधायक लगातार अपनी मांग को अड़े रहे। बाद में स्पीकर ने आश्वासन दिया कि इस मामले में एक हफ्ते के अंदर कार्यवाई की जाएगी और दोषियों को सजा दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह से संकल्पित है।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट