LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Jharkhand News : शराब पीकर ड्यूटी पर आना टाटा स्टील के चार सुरक्षा अधिकारियों को पड़ा महंगा, प्रबन्धन ने 48 घंटे के भीतर मांगा जबाव

Jharkhand News : टाटा स्टील प्रबंधन ने शराब पीकर ड्युटी पर आने के मामले अपने चार में से दो सुरक्षा अधिकारियों को कॉशन लेटर और दो अन्य को चार्जशीट थमाया है...पढ़िए आगे

 Jharkhand News : शराब पीकर ड्यूटी पर आना टाटा स्टील के चार
शराब पीकर ड्यूटी पड़ा महंगा - फोटो : SOCIAL MEDIA

Jamshedpur : टाटा स्टील के चार सुरक्षा अधिकारियों को शराब पीकर ड्युटी पर आना मंहगा पड़ गया। प्रबंधन ने मामले की गंभीरतो को लेते हुए दो के खिलाफ कॉशन लेटर और दो अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दिया है और आरोपियों को 48 घंटे के अंदर जबाव देने को कहा है।

मेडिकल जांच में हुई थी पुष्टि

बताया जा रहा है कि प्रबंधन को गुप्त सूचना मिली थी कि टाटा स्टील के चार सुरक्षा अधिकारी शराब के नशे में ड्यूटी पर आये है। इस सूचना के आधार पर प्रबंधन के द्वारा चारो कर्मियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया और मेडिकल टेस्ट में भी इन चारो के शराब पीने की पुष्टि हुई।

प्रबंधन ने कॉशन लेटर जारी किया

प्रबंधन ने इस मामले में अंदरुनी जांच के आदेश दिए और इस मामले में चारों सुरक्षा अधिकारियों पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। प्रबंधन ने चारो अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाई करते हुए सोमवार को दो अधिकारियों  के खिलाफ कॉशन लेटर जारी किया है जबकि दो अन्य सुरक्षा अधिकारियों को चार्जशीट थमा दिया है। प्रबंधन ने 48 घंटे के भीतर जवाब देने को भी कहा है।

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट