LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Maiya Samman Yojana: मईयां सम्मान योजना को लेकर सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, इस तिथि तक जारी कर दी जाएगी बकाया राशि

Maiya Samman Yojana: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि होली से पहले बकाया किस्तों का भुगतान कर दिया जाएगा।...पढ़िए आगे

 Maiya Samman Yojana: मईयां सम्मान योजना को लेकर सीएम हेमंत
हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान- फोटो : SOCIAL MEDIA

Maiya Samman Yojana: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष के द्वारा मईयां सम्मान योजना के बकाया किस्तों के भुगतान के सवाल पर जबाव देते हुए कहा कि जिन महिला लाभुकों का सत्यापन और आधार सीडिंग का काम पूरा हो गया है,उनके खाते में शीघ्र ही बकाया किस्तों की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।

बता दें कि मईयां सम्मान योजना की किस्तों का भुगतान पिछले तीन महीनों से नहीं किया गया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि इस योजना के अंतर्गत फर्जी आवेदकों की शिकायत मिलने के बाद संबंधित जिला प्रशासन को प्रत्येक लाभुकों का भौतिक सत्यापन का निर्देश जारी किया गया है। 

भौतिक सत्यापन का मुख्य उद्देश्य उन सभी फर्जी आवेदकों को सूची से बाहर करना है जो फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ उठा रहे है।इस काम के लिए संबंधित पदाधिकारियों की देख-रेख में तेजी से  सत्यापन का काम किया जा रहा है और जो भी फर्जी आवेदक मिल रहे हैं,उन्हें इस सूची से बाहर करने के साथ-साथ उन पर कानूनी कार्यावाई भी की जा रही है।

इसी विषय पर सदन में अपनी बात रखते हुए हेमंत सोरेन के कहा कि जिन महिलाओँ के भौतिक सत्यापन और आधार सीडिंग का काम पूरा हो चुका है, उनके किस्तों का भुगतान होली के पहले तक कर दिया जाएगा। सत्यापित महिला लाभुकों के खाते में जनवरी और फरवरी  माह के राशि की भुगतान किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने बताया कि महिला एवं समाज कल्याण विभाग के द्वारा मार्च तक की राशि सभी जिलों में भेज दी गई है। ऐसे में उम्मीद ये भी की जा रही है कि होली से पहले तक उक्त लाभुकों के खाते में मार्च तक का भुगतान कर दिया जाय। 

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट