LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

CISF मुख्यालय का बड़ा एक्शन: 62 सहायक कमांडेंट के तबादले से सुरक्षा तंत्र में खलबली, देखें पूरी लिस्ट!

सीआईएसएफ में एक साथ 62 अधिकारियों के तबादले ने सुरक्षा गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। बोकारो से लेकर मुंबई और दिल्ली तक, कई बड़े नाम इस सूची में शामिल हैं। आखिर क्यों मुख्यालय को उठाना पड़ा यह कदम और किसे कहाँ मिली नई तैनाती? पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

CISF मुख्यालय का बड़ा एक्शन: 62 सहायक कमांडेंट के तबादले से स

N4N Desk - : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) दिल्ली मुख्यालय ने प्रशासनिक कार्यकुशलता को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने देशभर की विभिन्न इकाइयों में तैनात कुल 62 सहायक कमांडेंट (Assistant Commandant) का तबादला कर दिया है। मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह कदम विभागीय कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है, जिसमें लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

3 अप्रैल तक नए स्थान पर देना होगा योगदान

तबादला सूची में शामिल सभी 62 अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी वर्तमान इकाई से विरमित होकर आगामी 3 अप्रैल 2026 तक अपनी नई इकाई में योगदान सुनिश्चित करें। विभाग के इस निर्णय का मुख्य आधार कार्यकाल की अवधि को माना गया है। सूची में अधिकांश ऐसे अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी वर्तमान इकाई में तीन से चार साल का समय पूरा कर लिया था।

झारखंड की इन इकाइयों में हुआ बदलाव

कोयलांचल और इस्पात नगरी की सुरक्षा कमान में भी बदलाव देखने को मिला है। बीएसएल बोकारो (BSL Bokaro) इकाई में तैनात सहायक कमांडेंट तजबेर सिंह रौतेला का तबादला उत्तराखंड की एनटीपीसी (NTPC) तपोवन इकाई में कर दिया गया है। वहीं, बीसीसीएल (BCCL) धनबाद से अमित सैनी को बडोदरा एयरपोर्ट भेजा गया है, जबकि उनकी जगह मुंबई एयरपोर्ट से खुर्शीद परवेज को बीसीसीएल धनबाद की कमान सौंपी गई है। 

एयरपोर्ट और आरटीसी में भी नए चेहरों की तैनाती

देश के महत्वपूर्ण हवाई अड्डों और प्रशिक्षण केंद्रों (RTC) में भी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं:

  • अमित रंजन: जयपुर एयरपोर्ट से एनएसपीसी दुर्गापुर भेजे गए।

  • राजेश पाण्डेय: आरटीसी देवली से आरटीसी मुंडली स्थानांतरित।

  • राजू राम: वाराणसी एयरपोर्ट से दुर्गापुर इस्पात संयंत्र (SAIL Durgapur) भेजे गए।

  • एन लता: आरटीसी थाकोलम से रिजर्व बटालियन रांची भेजी गई हैं।

  • Diarch GO


  • प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में स्थानांतरण

औद्योगिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रवीण कुमार झा को भेल (BHEL) भोपाल से आरटीपीपी पुरुलिया भेजा गया है। इसके अलावा, अजय प्रजापति को दुर्गापुर इस्पात संयंत्र से हटाकर पीएचसी (PHC) नई दिल्ली की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से सुरक्षा व्यवस्था में नयापन आएगा और अधिकारियों को अलग-अलग वातावरण में कार्य करने का अनुभव प्राप्त होगा।