LATEST NEWS

  • Anant Singh  bail cancelled
  • Anant singh:अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत रद्द, 1 दिसंबर

  • Sanjay Jha Breaks Silence on Lalan Singh
  • Bihar Politics: जदयू में डैमेज कंट्रोल शुरु , ललन सिंह विवाद पर संजय झा ने दिया बड़ा बयान

  • Motihari Salary Scam
  • Bihar Salary Scam : बिहार में वेतन घोटाले में पुलिस का बड़ा एक्शन, शिक्षक और डाटा ऑपरेटर पर

  • Muzaffarpur Jail Raid
  • Muzaffarpur Jail Raid: मुजफ्फरपुर जेल में सुबह 3 बजे बड़ी छापेमारी,कोने- कोने की हुई तलाशी,इस दुर्दांत को दूसरे

  • Patna Food Safety Inspection
  • Patna Food Safety: पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 होटल-रेस्टोरेंट की जांच, वेज-नॉनवेज साथ तो

बिहार में 1731 KYP केंद्रों को फिर शुरू करने की मांग पर पटना में प्रदर्शन, नियोजन भवन से पुलिस ने हटाया

प्रदर्शन कर रहे केंद्र संचालकों का कहना है कि विभागीय स्तर पर हुई बातचीत के दौरान सभी पुराने KYP केंद्रों को फिर से चालू रखने का आश्वासन दिया गया था। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पहले से संचालित सभी 1731 KYP केंद्रों को दोबारा शुरू किया जाए।

Bihar KYP Centres Protest
Bihar KYP Centres Protest- फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार में बंद पड़े 1731 कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) केंद्रों को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर सोमवार को पटना में केंद्र संचालकों ने प्रदर्शन किया। बिहार कौशल विकास मिशन से जुड़े 200 से अधिक संचालक नियोजन भवन के गेट के पास जुटे और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने वहां से हटा दिया।

 केवल 871 केंद्रों के लिए अधिसूचना जारी

प्रदर्शन कर रहे केंद्र संचालकों का कहना है कि विभागीय स्तर पर हुई बातचीत के दौरान सभी पुराने KYP केंद्रों को फिर से चालू रखने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, बाद में केवल 871 केंद्रों पर KYP डिजिटल मित्र कार्यक्रम शुरू करने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई। संचालकों के मुताबिक, इस फैसले से शेष पुराने केंद्रों के भविष्य पर अनिश्चितता पैदा हो गई है। लंबे समय से केंद्रों के संचालन से जुड़े लोगों के सामने रोजगार और आजीविका का संकट भी खड़ा हो गया है।

पुरानी प्रशिक्षण व्यवस्था बहाल करने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पहले से संचालित सभी 1731 KYP केंद्रों को दोबारा शुरू किया जाए। इसके साथ ही पुरानी प्रशिक्षण व्यवस्था बहाल करने और केंद्रों की पूर्व निर्धारित इंटेक क्षमता को भी फिर से लागू करने की मांग उठाई गई। संचालकों का कहना है कि सभी पुराने केंद्रों के दोबारा चालू होने से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण हासिल करने के अधिक अवसर मिल सकेंगे।

युवाओं के कौशल प्रशिक्षण पर असर की आशंका

केंद्र संचालकों ने आशंका जताई कि बड़ी संख्या में केंद्रों के बंद रहने से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उनका कहना है कि KYP कार्यक्रम युवाओं को रोजगार के लिए जरूरी कौशल विकसित करने में मदद करता है। ऐसे में सभी पूर्व संचालित केंद्रों को फिर से शुरू करना जरूरी है।

NSIT
Nsmch

प्रदर्शनकारियों ने विभाग से जल्द निर्णय लेने और उनकी मांगों का समाधान करने की अपील की है। अब केंद्र संचालकों की नजर बिहार कौशल विकास मिशन और संबंधित विभाग की अगली कार्रवाई पर है।


अनिल की रिपोर्ट