LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Jharkhand News: दिल्ली भगदड़ से सबक लेते हुए झारखंड के इस स्टेशन पर हाई अलर्ट, कोरस कमांडो ने संभाली जिम्मेदारी

Jharkhand News :नई दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ को देखते हुए झारखंड के टाटानगर स्टेशन पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। स्टेशन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और टाटानगर स्टेशन को कोरस कमांडो के हवाले किया गया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News:  दिल्ली भगदड़ से सबक लेते हुए झारखंड के इस स

JAMSHEDPUR : चक्रधरपुर रेल मंडल ने अभी हाल में ही हुए दिल्ली की घटना से सबक लेते हुए अपने अंतर्गत आनेवाले सभी स्टोशनों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

इसी क्रम में टाटानगर स्टेशन पर कोरस कमांडो को तैनात किया गया है। कोरस कमांडो ने रविवार को मोर्चा संभाल लिया और पूरे स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी है। टाटानगर स्टेशन के अलावा चक्रधरपुर मंडल के अन्य सभी स्टेशनों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है और वार रुम से डीआरएम तरुण लोहिया के द्वारा सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है।

लगातार अनाउंसमेंट करके यात्रियों को अपडेट किया जा रहा है और यात्रियों से बेवजह भीड़ नही बढ़ाने की अपील की जा रही है। प्रबंधन ने फुटओवरब्रिज को भी बंद कर दिया है। सिर्फ मेन गेट से ही यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। जिन ट्रेनों में अभी देरी है, उसके यात्रियों को प्लेटफार्म के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

दिल्ली की घटना से सबक लेते हुए भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए टाटानगर स्टेशन पर कोरस कमांडो के अलावा आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे कॉमर्शियल स्टाफ की तैनाती रेलवे के वरीय अधिकारियों के द्वारा की गई है।

NSIT
Nsmch

बता दें कि कोरस कमांडो रेलवे सुरक्षा बल की कमांडो युनिट है जिसका निर्माण रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे विशेष सुरक्षा बल को जोड़कर किया गया है। इन कमांडो को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेनिंग दी जाती है। इनका इस्तेमाल नक्सली और आतंकी हमले जैसी स्थिति से निपटने के लिए किया जाता है। 

अभिषेक - सुमन की रिपोर्ट