LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

ICC Champions Trophy: चैंपियंस ट्राफी की जीत का जश्न तनाव में बदला, अल्बर्ट एक्का चौक पर दो गुटों में मारपीट

ICC Champions Trophy: झारखंड की राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर चैंपियंस ट्राफी की जीत का जश्न मना रही भीड़ में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इससे जश्न का माहौल तनावपूर्ण हो गया।...पढ़िए आगे

ICC Champions Trophy: चैंपियंस ट्राफी की जीत का जश्न तनाव मे
अल्बर्ट एक्का चौक पर दो गुटों में मारपीट- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में जश्न का माहौल तब तनाव में बदल गया जब शहर के अल्बर्ट एक्का चौक पर चैम्पियंस ट्राफी की जीत का जश्न मना रहे दो गुटों के लोग आपस में ही भीड़ गए।

 जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजी

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम इंडिया जैसे ही चैम्पियंस ट्राफी का खिताब न्यूजीलैंड को हराकर अपने नाम किया तो राजधानी के लोग अल्बर्ट एक्का चौक पर जमा हो गए। जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजी की जा रही थी। इस बीच किसी बात को लेकर  दो गुटों के बीच विवाद शुरु हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि लोग आपस में मार-पीट करने लगे। मौके पर पहुंची स्थानीय प्रशासन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।

 कई एम्बुलेंस भी जाम में फंसी  

इस बीच अल्बर्ट एक्का चौक पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो जाने से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रुक गया था, जिसके कारण कई एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रही। जीत की खूशी में जमकर आतीशबाजी की जा रही थी और वहां मौजूद लोग टीम इंडिया को बधाई दे रहे थे।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट