LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News : इंजीनियर साहिल रतुसारिया पर CBI का शिकंजा, सेटलमेंट के नाम पर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बिल सेटलमेंट के नाम पर 54,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक इंजीनियर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

CBI
CBI- फोटो : CBI

Jharkhand News: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की रांची इकाई ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए इंजीनियर साहिल रातुसरिया पर शिकंजा कसा है। आरोप है कि साहिल रातुसरिया ने बिल सेटलमेंट के नाम पर 54 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। सीबीआई ने इस मामले में गुरुवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया है।

क्या है मामला?

शिकायतकर्ता ने सीबीआई को बताया कि उनकी फर्म ने सिविल वर्क के लिए 27 लाख रुपये का बिल जमा किया था। लेकिन आरोपी इंजीनियर ने इस बिल को पास करने के एवज में 2% यानी 54 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने सबसे पहले मामले का सत्यापन किया। जब शिकायत सही पाई गई तो सीबीआई ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शिकायतकर्ता ने पहली किस्त के रूप में 40,500 रुपये दिए, उसी समय सीबीआई ने साहिल रतुसारिया को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई ने घर और कार्यालय पर छापा मारा

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसर की तलाशी ली। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं।

NSIT
Nsmch

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

सीबीआई ने साहिल रतुसारिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है और जांच जारी है। सीबीआई ने इस मामले से संबंधित एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।