LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News: रांची में इंजीनियर के घर सीबीआई की छापोमारी, जब्त किए गए इतने लाख रुपये, सीबीआई ने किए कई अहम खुलासे

Jharkhand News: सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने रांची के गैरिसन इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।उसके आवास की तलाशी में सीबीआई की टीम ने 80 लाख रुपये नगद बरामद किए।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: रांची में इंजीनियर के घर सीबीआई की छापोमारी,
रांची में इंजीनियर के घर सीबीआई की छापोमारी- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में सीबीआई की टीम ने रिश्वत लेने के जुर्म में गिरफ्तार गैरिसन इंजीनियर साहिल रातुसरिया घर की तलाशी ली। इस तलाशी में अबतक उनके नामकुम स्थित आवास से 80 लाख रुपये नगद की बरामदगी हो चुकी है।

अहम दस्तावेज बरामद हुए

नगद के अलावा इजीनियर के आवास से एक करोड़ मूल्य के शेयर, 60 से 70 लाख के जेवरात सहित रुपये के लेन-देन से संबंधित डायरी और कई अहम कागजात मिले हैं।

आय से अधिक संपत्ति का है मामला

गौरतलब है कि गैरिसन इंजीनियर साहिल रातुसरिया भारतीय सुरक्षा अभियंता सेवा के तहत वर्ष 20213-14 में इंजीनियर बना। वर्तमान में उसकी मासिक वेतन नब्बे हजार रुपये है। जब सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार इंजीनियर से आय से अधिक संपत्ति के स्त्रोतों की जानकारी मांगी तो वह इसका जवाब नहीं दे पाया। गैरिसन इंजीनियर साहिल रातुसरिया को सीबीआई की टीम ने सोमवार तक रिमांड पर रखा है और उससे पूछताछ जारी है।

सीबाआई ने रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी  के अनुसार गैरिसन इंजीनियर साहिल रातुसरिया ठेकेदारों से डेढ़ से दो प्रतिशत तक कमीशन वसूलता था। उसने सिविल में 54 हजार रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद उस ठेकेदार के आग्रह पर कुल चालिस हजार पांच सौ रुपये कमीशन के रुप में रिश्वत लेने पर सहमति बनी। रिश्वत की इसी राशि के साथ सीबीआई ने गैरिसन इंजीनियर साहिल रातुसरिया बुधवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

NSIT
Nsmch

इसमें कई और लोगों के शामिल होने की आशंका

सीबीआई ने यह आशंका जाहिर की है कि कमीशन के इस खेल में केवल गैरिसन इंजीनियर साहिल रातुसरिया ही नहीं बल्कि कई और लोग शामिल हैं। यह एक संगठित गिरोह भी हो सकता है। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने सबकी भूमिका की जांच कर रही है।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट