LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Jharkhand News : जेपीएससी भर्ती घोटाला के आरोपियों की बढ़ सकती है मुश्किलें, बड़े एक्शन की तैयारी में सीबीआई

Jharkhand News :झारखंड के जेपीएससी घोटाले के आरोपियों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। जांच अधिकारी ने सीबीआई कोर्ट में आवेदन देकर 21 आरोपितों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आग्रह किया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News : जेपीएससी भर्ती घोटाला के आरोपियों की बढ़ सक

रांची। झारखंड के प्रथम जेपीएससी नियुक्ति घोटाला में शामिल आरोपियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल जांच अधिकारियों ने गुरुवार को सीबीआई कोर्ट में आवेदन देकर सभी चार्जशीटेड आरोपियों को खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग कर दी है। अगर सीबीआई कोर्ट इस आग्रह को स्वीकार कर लेती है तो इन आरोपियों की गिरफ्तारी संभव है।

अग्रिम जमानत की लगाई गुहार

बता दें कि सीबीआई ने बीते 16 जनवरी को जेपीएससी भर्ती घोटाले में सैतालिस अफसरों समेत कुल 74 आरोपितों के खिलाफ समन जारी किया था। इन आरोपियों के खिलाफ समन जारी होने के बाद अब तक लगभग 32 आरोपितों ने कोर्ट में याचिका दायर करके अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है जबकि अन्य आरोपी की ओर से गुहार नहीं लगाई गई है।

ये हैं आरोपियों के नाम

इस मामले में सीबीआई ने जिन आरोपितों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट का आग्रह किया है, उनमें हेमा प्रसाद, डॉं. हरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. बीरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. हरेंद्र नारायण चौधरी, राज महेश्वर राम,प्रदीप कुमार,चिंटू दोराई बुरु, सौरव प्रसाद, अनवर हुसैन,संदीप दुबे, दीपू कुमार, पंकज कुमार, धारेंद्र कुमार सिंह, भागीरथ प्रसाद, मोहम्मद जियाउल अंसारी, दिनेश कुमार रंजन, सागर कुमार और प्रेमलता मुर्मू शामिल हैं।

मार्च के अगले सप्ताह में आएगा फैसला

गौरतलब है कि प्रथम जेपीएससी सिविल परीक्षा भर्ती घोटाले के नौ चार्जशीटेड आरोपियों ने अग्रिम जमानत याचिका  पर  27 फरवरी को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई पुरी होने के बाद अदालत ने आदेश को सुरक्षित रख लिया है। अदालत अब इस मामले में अपना आदेश मार्च के अगले सप्ताह को सुनाएगी।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट