LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand politics: इस राज्य में बीजेपी को आज मिल जाएगा विधायक दल का नेता, केंद्रीय नेतृत्व ने नियुक्त किए दो पर्यवेक्षक

Jharkhand politics झारखंड भाजपा ने आज विधायक दल का नेता चुनने के लिए विधायकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा।...पढ़िए आगे

Jharkhand politics: इस राज्य में बीजेपी को आज मिल जाएगा विधा
आज मिल जाएगा विधायक दल का नेता- फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI:भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड में भाजपा विधायक दल का नेता चुनने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व विधायक दल के नेता का चयन करने के लिए केंद्रीय वन,पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद डॉ. के लक्ष्मण को पर्यवेक्षक बनाया है।

नियुक्त किए गए दोनों पर्यवेक्षक

केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा नियुक्त किए गए दोनों पर्यवेक्षक गुरुवार की शाम रांची पहुंचेंगे। इसके बाद विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी और इसी बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता के नाम का ऐलान किया जाएगा।

विधायक दल के नेता के तौर पर कई नामों की चर्चा

बता दें कि विधायक दल के नेता के तौर पर कई नामों की चर्चा की जा रही है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी,विधायक सीपी जोशी,धनबाद विधायक राज सिन्हा का नाम जोर-शोर से चल रहा है। वहीं पार्टी के अंदरुनी चर्चाओं की बात करें तो पार्टी सदस्यों का कहना है कि विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय नेतृत्व ओबीसी कार्ड खेल सकती है।ऐसे में कयास यह भी लगाए जा रहे है कि कोडरमा विधायक डॉं. नीरा यादव और हटिया विधायक नवीन जायसवाल को भी विधायक दल का नेता चुना जा सकता है।

कई संवैधानिक पदों पर नियुक्ति नहीं हुई

गौरतलब है कि चुनाव के तीन महीने के बाद भी भाजपा झारखंड में अपना विधायक दल का नेता नहीं चुन पाई है जिसके कारण विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष की भी नियुक्ति नहीं हो पाई है। वहीं विपक्ष भी लगातार इसको लेकर भाजपा पर हमलावर रहा है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि प्रतिपक्ष का नेता नहीं होने के कारण कई संवैधानिक पदों पर नियुक्ति नहीं हो पा रही है। इसके लिए भाजपा पूरी तरह जिम्मेवार है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट