LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand news: मईयां सम्मान योजना पर भाजपा विधायक ने दिए सरकार को अहम सुझाव, अब जल्द दूर हो जाएगी परेशानी

Jharkhand news: झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायक नीरा यादव ने मईयां सम्मान योजना में सत्यापन के नाम पर लोगों के नाम काटे जाने का मुद्दा उठाया और शिविर लगाकर सत्यापन कराने का सुझाव दिया।..पढिए आगे

Jharkhand news: मईयां सम्मान योजना पर भाजपा विधायक ने दिए सर

Ranchi: झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा की विधायक नीरा यादव ने मईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के नाम काटे जाने पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि पहले तीन महीने की राशि बगैर सत्यापन के दे दी गई और अब सत्यापन के नाम पर कई महिलाओँ के नाम काटे जा रहे हैं।

सरकार उठाए उचित कदम 

भाजपा विधायक नीरा यादव ने कहा कि यह सरकार की नाकामी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सत्यापन होना चाहिए लेकिन जरुरतमंद महिला इसके लाभ से वंचित नहीं रह पाए, इसके लिए सरकार उचित कदम उठाए।

शिविर लगाकर कराया जाए सत्यापन

उन्होंने कहा कि शिविर लगाकर सत्यापन कराना सरकार के लिए एक विकल्प हो सकता है। ऐसा करने से  भौतिक सत्यापन का काम त्वरित ढंग से किया जा सकेगा और कार्य में भी पारदर्शिता आएगी। विधायक के इस सुझाव के जवाब में प्रभारी मंत्री चमरा लिंड़ा ने कहा कि सरकार मईयां सम्मान योजना के लिए पहले से सजग है और अगर इसमें कोई सुधार की आवश्यकता होगी,तो सरकार इसके लिए प्रयास करेगी।

कई महिलाओं का नाम सूची से हटाया गया

गौरतलब है कि मईयां सम्मान योजना के भौतिक सत्यापन के नाम पर कई महिलाओं के सूची से नाम हटाने का मामला सामने आया है। सरकार का कहना है कि इस योजना के अंतर्गत कई सारे फर्जी आवेदक की पहचान की गई है।इन्ही फर्जी आवेदकों को सूची से बाहर करने के लिए भौतिक सत्यापन का काम किया जा रहा है ताकि इस योजना का लाभ सही लोगों को हीं मिल सके।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट