LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand Politics: झारखंड सरकार से भाजपा ने कर दी बड़ी मांग, सत्ता पक्ष और विपक्ष में जोरदार बहस, जानिए क्या है मामला

Jharkhand Politics: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुई। भाजपा विधायकों ने वृद्धा, दिव्यांग और विधवा पेंशन की राशि को बढ़ाने की मांग की।...पढ़िए आगे

Jharkhand Politics: झारखंड सरकार से भाजपा ने कर दी बड़ी मांग
भाजपा ने कर दी बड़ी मांग- फोटो : SOCIAL MEDIA

Jharkhand Politics: झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान  भाजपा की ओर से सामाजिक पेंशन को बढ़ाकर मईयां सम्मान योजना के बराबर करने के मांग पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। इस मुद्दे को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच लंबी बहस हुई।

वेल में घुसकर की नारेबाजी

भाजपा विधायक सत्येद्र नाथ तिवारी से अल्पसूचित प्रश्न से शत्रुघ्न महतो के तारांकित प्रश्न तक करीब 25 मिनट की चर्चा के बाद विपक्षी दल भाजपा के विधायक वेल में घुसकर नारेबाजी करने लगे। भाजपा विधायक लगातार सत्ता पक्ष से रसोईया,दिव्यांग,वृद्धा और विधवा पेंशन देने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। 

रसोईया बहनों को भी बराबर मानदेय मिले

सत्ता पक्ष की ओर से पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने भी कहा कि मईयां योजना सरकार के द्वारा सही कदम है लेकिन व्यवहारिक रुप से रसोईया बहनों को भी बराबर मानदेय देने पर सरकार को विचार करना चाहिए। इससे पहले भाजपा के सत्येद्र नाथ तिवारी ने कहा कि राज्य में 18 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को 2500 रुपये मईयां सम्मान योजना के तहत मिलती है। वहीं जब मईयां 51 वर्ष की हो जाती है तो पेंशन राशि घटकर 1000 रुपये हो जाती है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में भोजन बनाने वाली रसोईया को 2000 रुपये मानदेय मिलता है। क्या सरकार रसोईयां को भी मईयां सम्मान के बराबर राशि देने पर विचार करेगी?

मानदेय करने की घोषणा करे सरकार

सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि राज्य में 2.85 लाख विधवा और करीब 72 हजार दिव्यांग हैं। ऐसे में सरकार व्यवहारिक दृष्टिकोण से मईयां के बराबर रसोइया का मानदेय करने की घोषणा करे। इस मांग का समर्थन भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी समेत नीरा यादव, नवीन जायसवाल ने भी किया। भाजपा की ओर से कहा गया कि मईयां सम्मान योजना महिला सशक्तिकरण के लिए है तो रसोईया,विधवा,दिव्यांग से सशक्तिकरण के लिए राशि बढ़ाई जाए।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट