LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

HIGHCOURT NEWS - सीएम सोरेन को बड़ी राहत, दस साल पुराने मामले पर हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर लगाई रोक

HIGHCOURT NEWS सीएम हेमंत सोरेन को दस साल पुराने मामले में बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ किसी भी कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगाने का आदेश दिया है। इस मामले में सीएम सोरेन ने कोर्ट से कुछ समय मांगा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

HIGHCOURT NEWS - सीएम सोरेन को बड़ी राहत, दस साल पुराने मामल

RANCHI -झारखंड हाईकोर्ट ने आचार संहिता केस की सुनवाई के एक मामले में सुनवाई करके हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आगे किसी भी तरह की कार्यवाई पर रोक लगा दी है।

आठ हफ्ते बाद होगी सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एके चौधरी की अदालत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने मामले में जबाव दाखिल करने के लिए समय की मांग की,जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई आठ सप्ताह बाद निर्धारित की है।

दस साल पुराना है मामला

यह मामला करीब दस साल पुराना है। एक दशक पुराने इस मामले में झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री पर  आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा था। कोर्ट ने इसी मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा अगली सुनवाई तक इस मामले में किसी भी तरह की कार्यवाई नहीं होगी। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की अगली सुनवाई अब 56 दिन बाद होगी।

आचार संहिता के उल्लंघन का है आरोप

इस केस के अपनी याचिका में हेमंत सोरेन ने अपनी याचिका में कहा है कि वर्ष 2014 में चुनाव प्रचार करने गए थे। उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले की सुनवाई पश्चिम सिंहभूम की निचली अदालत में चल रही है। प्रार्थी ने अदालत की कार्यवाई पर रोक लगाने और उनके खिलाफ दर्ज प्रथमिकी को निरस्त करने का आग्रह किया था।

NSIT
Nsmch

याचिका हुई स्वीकार

झारखंड हाई कोर्ट में दायर याचिका में मांग की गई थी कि उन्हें इस मामले में जबाव दाखिल करने के लिए समय दिया जाए। कोर्ट ने उनकी याचिका को स्वीकार करते हुए उन्हें आठ हफ्ते का समय दिया है। अब इस मामले पर अगली सुनवाई आठ हफ्ते बाद होगी।

REPORT - ABHISHEK SUMAN