LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand politics: झारखंड बीजेपी के इस बड़े नेता को मिली नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी, बैठक के बाद लिया गया फैसला

Jharkhand politics: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार झारखंड विधानसभा को प्रतिपक्ष नेता मिल गया है। प्रदेश भाजपा ने विधायक दल के नेता के तौर पर बाबू लाल मरांड़ी के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है।...पढ़िए आगे

Jharkhand politics: झारखंड बीजेपी के इस बड़े नेता को मिली ने
बाबू लाल मरांड़ी होंगे प्रतिपक्ष के नेता - फोटो : SOCIAL MEDIA

Jharkhand politics:  लंबे समय की चर्चाओँ को विराम देते हुए झारखंड की भाजपा प्रदेश इकाई ने दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी को अपना विधायक दल का नेता चुन लिया है। बाबू लाल मरांडी अब झारखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता भी होंगे।

भाजपा विधायक दल के नेता का हुआ चुनाव

बता दें कि झारखंड चुनान और सरकार गठन के करीब चार महीने बाद भी भाजपा की ओर से विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं हुआ था। इस वजह से विधानसभा भी बिना नेता प्रतिपक्ष के ही संचालित किया जा रहा था। इस बात को लेकर सत्तारुढ़ गठबंधन लगातार भाजपा पर हमलावर था। सत्ता पक्ष का कहना था कि भाजपा की प्रदेश इकाई और शीर्ष नेतृत्व के बीच आंतरिक कलह की वजह अभी तक नेता प्रतिपक्ष का ऐलान नहीं हो रहा है।

बाबू लाल मरांडी बने नेता प्रतिपक्ष

ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड में विधायक दल के नेता का चयन करने के लिए गुरुवार को भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में दो पर्यवक्षक को झारखंड भेजा था। विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद पर्यवेक्षक भूपेन्द्र यादव ने कहा कि विधायकों की सर्वसम्मति से बाबू लाल मरांडी को विधायक दल के नेता के रुप में स्वीकार किया है। नवीन जायसवाल ,नीरा यादव, राज सिंहा ने इसके लिए प्रस्ताव रखा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को करेंगे साकार

वहीं विधायक दल के नेता के रुप में चयनित होने के बाद बाबू लाल मरांडी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो संकल्प लिया है,उसे पूरा करने में वो अपना योगदान देंगे।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट