LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

JHARKHAND NEWS : CM SCHOOL OF EXCELLENCE में बढ़ी आवेदन करने की तिथि, अब इस तिथि तक कर सकेंगे आवेदन

JHARKHAND NEWS : झारखण्ड में CM SCHOOL OF EXCELLENCE में आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गयी है. अब आवेदक इस दिन आवेदन कर सकते हैं.......पढ़िए आगे

JHARKHAND NEWS : CM SCHOOL OF EXCELLENCE में बढ़ी आवेदन करने
आवेदन की बढ़ी तिथि - फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI : झारखंड सरकार ने राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में आवेदन करने की तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

20 फरवरी है अंतिम तिथि

इस विद्यालय में आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 10 फरवरी निर्धारित की गई थी। जिसे बढ़ाकर अब 20 फरवरी कर दिया गया है। आवेदन की तिथि बढ़ जाने से वैसे अभिभावक ने राहत की सांस ली है जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे। अगर आप भी अपने बच्चों का नामांकन झारखंड सरकार द्वारा संचालित इस विद्यालय में कराना चाहते हैं तो 20 फरवरी तक अप्लाई कर दें। क्योंकि इसके बाद आवेदन की तिथि को नहीं बढ़ाया जाएगा।

विद्यालयों की संख्या में होगा इजाफा

गौरतलब है कि सरकार के द्वारा अभी अस्सी सीएम स्कूल ऑफ   एक्सीलेंस का संचालन किया जा रहा है। राज्य सरकार ने इसकी संख्या आनेवाले समय में चार हजार से भी अधिक करने की घोषणा की है,जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन इस विद्यालयों में हो सके।

सीबीएसई पैटर्न पर है आधारित

राज्य सरकार द्वारा संचालित यह विद्यालय पूरी तरह सीबीएसई के पैटर्न पर आधारित है। हर स्कूल में लैग्वेज लैब, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, मैथ्स लैब, पुस्तकालय के साथ-साथ स्मार्ट क्लास की व्यवस्था है। इसके साथ हीं छात्रों के शारीरिक विकास के लिए हर विद्यालय में खेलकूद की भी व्यवस्था की गई है।

NSIT
Nsmch

दोनों माध्यमों में होती है पढ़ाई

इस विद्यालय को शुरू करने का उदेश्य राज्य के विद्यालयों को निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। वर्तमान में सबसे अधिक सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस झारखंड की राजधानी रांची में संचालित है। इसके अलावा बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, गढ़वा, गोड्डा, जामताड़ा, कोडरमा, लातेहार, पाकुड़, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, सरायकेला, सिमडेगा में तीन उत्कृष्ट विद्यालय संचालित है। इन विद्यालय मे हिन्दी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में पढ़ाई होती है लेकिन अंग्रजी बोलने पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट