LATEST NEWS

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

Jharkhand News : अनुराग गुप्ता होंगे झारखंड के नए डीजीपी, झारखंड सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

Jharkhand News : झारखण्ड में पुलिस के नए मुखिया का ऐलान कर दिया गया है. राज्य में प्रभारी डीजीपी अनुराग गुप्ता नए डीजीपी होंगे. राज्य सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है....पढ़िए आगे

Jharkhand News : अनुराग गुप्ता होंगे झारखंड के नए डीजीपी, झा
अनुराग गुप्ता होंगे डीजीपी - फोटो : SOCIAL MEDIA

RANCHI :  राज्य के प्रभारी डीजीपी अनुराग गुप्ता अब राज्य के नए डीजीपी होंगे। झारखंड सरकार ने इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है। नए डीजीपी का कार्यकाल दो वर्षों का होगा। प्रदेश के नए डीजीपी अनुराग गुप्ता झारखंड कैडर के 1990 बैच के आइपीएस अफसर हैं। इससे पहले वे सीआईडी के नियमित डीजी के पद पर कार्यरत थे। उनके पास डीजीपी एवं डीजी एसीबी का अतिरिक्त प्रभार भी था। 

राज्य सरकार ने उन्हें पहली बार 26 जुलाई 2024 को झारखंड पुलिस का प्रभारी डीजीपी बनाया था, जिसके अनुसार उनका कार्यकाल 26 जुलाई,2026 तक रहेगा। हालांकि झारखंड विधानसभा के चुनाव के समय चुनाव आयोग के आदेश पर उन्हें डीजीपी के पद से हटा दिया गया था। बाद में जब विधानसभा के नतीजे आए और हेमंत सोरेन की सत्ता में वापसी हुई तो फिर से उन्हें राज्य का प्रभारी डीजीपी बनाया गया था और अब उन्हें नियमित डीजीपी के तौर पर पदस्थापित करने के लिए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

गौरतलब है कि डीजीपी के पैनल पर संघ लोक सेवा आयोग एवं राज्य सरकार में विवाद चल रहा था। इसके बाद राज्य सरकार ने अन्य राज्यों की तर्ज पर झारखंड में भी डीजीपी की नियुक्ति के लिए नियमावली बनी थी। बाद में कैबिनेट की सहमति के बाद सेवानिवृत न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित कमिटी ने अनुराग गुप्ता को नियमित डीजीपी बनाने की अनुशंसा की, जिसे सरकार ने मंजूर करते हुए अधिसूचना जारी कर दी। इससे प्रदेश में नई डीजीपी की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट