LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने बोकारो और देवघर में अस्पताल खोलने का किया ऐलान, रांची में मेडिकल कॉलेज का भी प्रस्ताव पारित

Jharkhand News: झारखंड सरकार की ओर से बोकारो और देवघर जिले में 100 बेड का अस्पताल खोलने का ऐलान किया गया है। इस प्रस्तावित अस्पताल के निर्माण को नए वित्तीय वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने बोकारो और देवघर में अस्पताल
बोकारो और देवघर में अस्पताल खोलने का किया ऐलान- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार ने बोकारो और देवघर में नए अस्पताल खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसका निर्माण नए वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूरा कर लिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से राज्य के स्वास्थ्य व्यवस्था में अहम बदलाव देखने को मिलेगा।

रांची को मिलेगा मेडिकल कॉलेज

इसके साथ ही राज्य सरकार की ओर से कर्मचारी राज्य बीमा निगम मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। मेडिकल कॉलेज के लिए रांची जिला का चयन किया गया है।

Diarch GO

स्थानीय समिति का हुआ गठन 

श्रम नियोजन और कौशल विभाग की ओर से राज्य भर में सरकार द्वारा संचालित कर्मचारी राज्य बीमा योजना को सफल बनाने के उद्येश से इन प्रस्तावों को अनुमति प्रदान की गई है और इसको सफल बनाने के लिए संबंधित जिलों में स्थानीय समिति का भी गठन किया गया है।

सरकारी कर्मियों को मिलेगा फायदा

राज्य भर मे बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया कराने के लिए और राज्य कर्मचारी बीमा योजना को सफल बनाने के लिए सरकार की ओर से औषधालय सह शाखा कार्यालय की स्थापना का भी प्रस्ताव पारित किया है। सरकार के इस निर्णय से ऐसे सभी कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा और उन्हें बेहतर इलाज और दवा उपलब्ध कराने में आसानी होगी, जो राज्य कर्मचारी बीमा योजना के अधीन आते हैं।

NSIT
Nsmch