LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा में गूंजा अनिल टाइगर की हत्या का मामला, भाजपा नेताओं ने वेल में आकर जताया विरोध

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा में गुरुवार को भाजपा नेता अनिल महतो टाइगर की हत्या की गूंज जोरदार तरीके से सुनाई दी। सदन में इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा में गूंजा अनिल टाइगर की हत्य
झारखंड विधानसभा में गूंजा अनिल टाइगर की हत्या का मामला- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड विधानसभा में गुरुवार को भाजपा नेता और पूर्व जिला पार्षद अनिल महतो टाइगर की हत्या का मामला सदन में पूरे जोर-शोर से उठाया गया। भाजपा नेतोओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए विधानसभा गेट के आगे विरोध प्रदर्शन किया। वे सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्यवाई की लगातार मांग कर रहे थे।

राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट

विपक्ष के जोरदार प्रदर्शन और वेल में आ जाने की वजह से स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। इस बीच भाजपा के नेता लगातार हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे और राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे थे। विपक्षी नेताओं का कहना है कि राज्य की सरकार अपराधियों को संरक्षण देती है। अनिल महतो की हत्या इसका जीता-जागता उदाहरण है। राज्य भर में अपराधी बेखौफ हो गए हैं और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुका है। अपराधियों और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने में सरकार पूरी तरीके से नाकाम हो चुकी है।

सरकार के बदनाम करने की हो रही है साजिश

वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि यह विपक्ष की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। वर्तमान सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सजग है और अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जो भी इस घटना में दोषी पाए जाएंगे, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। सरकार कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रशासन को इसके लिए स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट