LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोटिंग, दांव पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान
  • Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोटिंग, दांव पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत,

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Jharkhand News : रांची के 91 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर मंडराया कनेक्शन कटने का संकट, बड़ी वजह आ रही है सामने, एक्शन की तैयारी में विभाग

Jharkhand News :रांची के 91 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर बिजली कनेक्शन काटने का फरमान जारी कर दिया है। इन उपभोक्ताओँ का बिल माइनस में है। इस कार्यवाई से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।....पढ़िए आगे

Jharkhand News :  रांची के 91 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर मंडरा

RANCHI : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड राजधानी के लगभग 91 हजार उपभोक्ताओं को बड़ा झटका देने की तैयारी में है। इसको लेकर विभाग ने अपनी तैयारियां भी शुरु कर दी है। वैसे उपभोक्ताओं जिनका बिल माइनस में चल रहा है, उनके कनेक्शन को काटा जाएगा।

भुगतान न करने पर कटेगा कनेक्शन

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक मनोहर कुमार ने बताया कि राजधानी में 91 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके घरों में स्मार्ट मीटर लग चुका है और उनका बकाया माइनस में चल रहा है। अगर उपभोक्ता अपने बिजली के बिल का भुगतान तय समय पर नहीं करते हैं तो विभाग उन सबों के बिजली कनेक्शन को काट देगी। बिजली काटने के लिए विभाग को उपभोक्ताओं के घर जाने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी। सरकार ने ऐसी व्यवस्था बनाई है कि बिजली का कनेक्शन सब डिविजन कार्यालय से भी काटा जा सकता है।

लक्ष्य पूरा करने विफल रहा निगम

बता दें कि निगम के द्वारा मार्च के महीनें तक पूरे शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विभागों और एजेंसियों की लापरवाही के कारण इसे मार्च तक पूरा नहीं किया जा सकेगा। शहर में 3 लाख 65 हजार बिजली उप्भोक्ताओं की संख्या है जिसमें अभी तक सिर्फ 2 लाख 80 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। जिसमें 91 हजार उपभोक्ताओं का बैलेंस माइनस में है।

उपभोक्ताओं ने विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

वहीं इस मामले पर उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग की लापरवाही की वजह से ही 91 हजार उपभोक्ताओँ का बिल माइनस में चल रहा है। झारखंड बिजली निगम लिमिटेड ने स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं को विभाग ने एक-एक साल तक बिजली का बिल नहीं भेजा। उपभोक्ताओं ने निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली निगम के द्वारा बिल की सही जानकारी नहीं दी जाती थी। इसी वजह से बिल माइनस में चल रहा है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट