LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News: झारखंड की इस भाजपा नेत्री पर हुआ जानलेवा हमला, निजी सहायक को किया गया गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड में पूर्व विधायक और भाजपा नेत्री सीता सोरेन पर उनके ही निजी सहायक के द्वारा हमले की कोशिश की गई। यह घटना सरायढेला थाना क्षेत्र के होटल सोनोटैल में गुरुवार को देर रात हुई।...पढिए आगे

Jharkhand News: झारखंड की इस भाजपा नेत्री पर हुआ जानलेवा हमल
भाजपा नेत्री पर हुआ जानलेवा हमला- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के सरायढेला क्षेत्र के होटल सोनोटैल में भाजपा की पूर्व विधायक सीता सोरेन पर उनके निजी सहायक के द्वारा हमला करने की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

निजी सहायक ने ताना पिस्टल

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के खर्च के हिसाब-किताब को लेकर उतपन्न हुए विवाद में उनके निजी सहायक देवाशीष मनोरंजन घोष ने उन पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी देने लगा। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी निजी सहायक से पूछताछ के बाद उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सुरक्षा पर सवालिया निशान

पूर्व विधायक पर इस तरह के हमले की कोशिश के बाद उनकी सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गंभीरता से इस मामले की जांच में लग गई है और उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों से भी पूछताछ की जा रही है।

मामले की गहनता से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिक्षक नौशाद आलम ने बताया कि पूर्व विधायक और उनके सहायक के बीच पैसों को लेकर विवाद शुरू हुआ था। जिसपर गुस्से में आकर आरोपित ने भाजपा नेत्री सीता सोरेन पर पिस्टल तानते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इस घटना के वक्त सीता सोरेन होटल में ठहरी हुई थी और उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ और पुलिस के दो जवान भी तैनात थे। इस हमले में किसी के घायल होने की खबर अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करने की बात कर रही है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट