LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Aman saw Encounter: झारखंड विधानसभा में उठाया गया अमन साव एनकाउंटर का मामला, सरकार से मांगी गई जानकारी

Aman saw Encounter: झारखंड विधानसभा में अमन साव एनकांउटर का मुद्दा उठाया गया। सरयू राय ने अमन साव एनकाउंटर मामले में सरकार से मांग की है कि झारखंड सरकार स्पष्ट जानाकारी सदन के सामने रखे।...पढ़िए आगे

Aman saw Encounter: झारखंड विधानसभा में उठाया गया अमन साव एन
अमन साव का एनकाउंटर - फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड विधानसभा बजट सत्र के ग्यारहवें दिन अमन साव एनकाउंटर का मामला छाया रहा। जदयू विधायक सरयू राय ने सरकार से मांग की है कि सरकार अमन साव एनकाउंटर के बारे में पूरी स्थिति सदन के समक्ष स्पष्ट करे।

सरकार स्पष्ट करे स्थिति

सरयू राय ने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इस एनकाउंटर कैसे हुआ? आज के सभी मीडिया चैनलों में यह खबर छाई हुई है कि अमन साव को पुलिस एनकाउटर में मार गिराया गया है। सरकार को इस पूरी घटना पर स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए।

पुलिस पूरी तरह स्वतंत्र

वहीं इस मामले पर सरकार की ओर से अपनी बात रखते हुए मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि झारखंड में कानून का राज है। अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह स्वतंत्र है। पुलिस के उपर अगर गोली चलाई जाएगी तो आत्मरक्षा के लिए पुलिस जबावी कार्यवाई करेगी। जो भी कानून-व्यवस्था को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा, उससे हमारी पुलिस और सरकार सख्ती से निपटने में सक्षम है।

पुलिस ने आत्मरक्षा में चलाई गोली

बता दें कि अमन साव का नाम कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा और हजारीबाग एनटीपीसी के अधिकारी कुमार गौरव पर हुई गोलीबारी में सामने आ रहा था। इसी सिलसिले में अमन को गहन सुरक्षा के बीच रायपुर से रांची लाया जा रहा था। पुलिस की मानें तो इसी दौरान अमन साव पुलिस के जवानों का हथियार लूटकर भागने लगा। जवाबी कार्यवाई में पुलिस ने भी अमन पर गोली चलाई,जिससे उसकी मौत हो गई।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट