LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News: एयर एंबुलेंस की सुविधा झारखंड के लिए वरदान, अब तक कई लोग उठा चुके हैं इस सेवा का लाभ

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरु की गई एयर एंबुलेंस की सुविधा झारखंड की जनता के लिए वरदान साबित हो रही है। इस सेवा का लाभ अबतक 94 लोगों ने उठाया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: एयर एंबुलेंस की सुविधा झारखंड के लिए वरदान,
एयर एंबुलेंस की सुविधा झारखंड के लिए वरदान- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरु की गई एयर एंबुलेंस की सुविधा झारखंड की जनता के लिए वरदान साबित हो रही है। इस सुविधा का लाभ गंभीर रुप से बीमार और असहाय मरीजों को आपात स्थिति में बेहतरीन चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है।

अब तक 94 मरीजों को मिला लाभ

मुख्यमंत्री के इस प्रयास से राज्य के अब तक 94 मरीजों को झारखंड से समय पर एयरलिफ्ट कराकर दूसरे राज्यों के प्रमुख अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया है।

बेहतर चिकित्सा के लिए कर सकते हैं इस्तेमाल

एयर एंबुलेंस की इस सुविधा का लाभ आम और खास दोनों लोगों के लिए शुरु की गई है। इसका लाभ झारखंड चुनाव के दौरान गंभीर रुप से घायल झारखंड पुलिस के कई जवानों को भी समय पर बेहतर चिकित्सा के लिए एयरलिफ्ट कराकर उच्चस्तरीय मेडिकल सेंटर में शिफ्ट कराया गया।

मोबाईल नंबर भी जारी किया गया

इस सेवा का लाभ लेने के लिए सरकार के द्वारा एक मोबाईल नंबर भी जारी किया गया है। मरीजों के परिजन 8210594073 पर फोन करके एयर एंबुलेंस से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह फोन सेवा 24 घंटे उपलब्ध है। नागर विमान प्रभाग के द्वारा एयर एंबुलेंस की सुविधा के लिए फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सी-90 का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके माध्यम से एक मरीज और उसके साथ दो परिजनों को एक साथ एयर एंबुलेंस से अन्य राज्य में बेहतर चिकित्सा के लिए ले जाया जा सकता है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट