LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News: झारखंड के इस मंत्री ने लगाया भाजपा पर गंभीर आरोप, कहा उन्हें किसानों से कोई मतलब नहीं

Jharkhand News: झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान कहा कि भाजपा हमेशा किसानों की अनदेखी करती है। उन्हें राज्य के किसानों के उत्थान से कोई मतलब नहीं है।...पढिए आगे

Jharkhand News: झारखंड के इस मंत्री ने लगाया भाजपा पर गंभीर
मंत्री ने लगाया भाजपा पर गंभीर आरोप- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड विधानसभा में गुरुवार को कृषि बजट पारित किया गया। कृषि बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष के सभी विधायक सदन के बाहर चले गये थे। बजट पर चर्चा करते हुए सत्ता पक्ष के सभी विधायकों ने अपने-अपने विचार रखे।

भाजपा को राज्य के किसानों से कोई मतलब नहीं

इस बीच कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को राज्य के किसानों से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने अपना नेता चुनने के लिए सदन का बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार आलोचनाओं को सुनने वाली सरकार है लेकिन राज्य का मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी सदन से बाहर है।

विपक्ष किसानों के प्रति उदासीन

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इतने गंभीर विषय पर चर्चा से दूर रहना विपक्ष का किसानों के प्रति उदासीनता को प्रदर्शित करता है। विपक्ष को राज्य के किसानों की कोई चिंता नहीं है।गौरतलब है कि सदन में 4587.56 करोड़ का कृषि बजट पारित किया गया है।

त्रृण माफी को लेकर हुई चर्चा

इस बजट में कई योजनाओँ की घोषणा की गई है। राज्य में त्रृण माफी को लेकर और एनपीए खाता को लेकर सरकार भी सरकार की तरफ से चर्चा की गई है।

NSIT
Nsmch

छोटे कोल्ड स्टोरेज बनाने का भी प्रस्ताव

सरकार की ओर से कई नदियों पर डैम बनाने की भी बात कही गई है ताकि जल का संचयन किया जा सके और सिंचाई समस्या को कम किया जा सके।एक अन्य योजना के तहत छोटे कोल्ड स्टोरेज बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। राज्य के छोटे किसानों को संगठित कर एफपीओ और एसएचजी के गठन का प्रयास चल रहा है।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट