LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News : झारखंड के 4 खिलाड़ी IPL 2025 में दिखाएंगे अपना जलवा, जानिए किसने किसे कितने में खरीदा

आईपीएल 2025 में झारखंड के 4 सितारे दिखाएंगे अपना दम। ईशान किशन को सनराइजर्स ने 11.25 करोड़ में खरीदा। रॉबिन मिंज मुंबई इंडियंस में, कुमार कुशाग्र गुजरात टाइटंस में और अनुकूल रॉय केकेआर में खेलेंगे।

IPL 2025

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का रोमांच 22 मार्च 2025 से शुरू होने जा रहा है। हालांकि, इस बार झारखंड के सिर्फ चार खिलाड़ी ही मैदान पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा झारखंड के ईशान किशन, कुमार कुशाग्र, अनुकूल रॉय और रॉबिन मिंज आईपीएल 2025 में अपनी-अपनी टीमों के लिए खेलते नजर आएंगे।

ईशान किशन पर सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाई 11.25 करोड़ की बोली

झारखंड रणजी टीम का चर्चित चेहरा और स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेलते नजर आएंगे। पिछले सीजन में उन्हें मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया था, लेकिन इस बार SRH ने उन्हें 11.25 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है। SRH ने ईशान की आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतरीन विकेटकीपिंग पर बड़ा दांव खेला है।

रॉबिन मिंज इस बार मुंबई इंडियंस में कमाल करेंगे

झारखंड के युवा ऑलराउंडर रॉबिन मिंज को इस बार मुंबई इंडियंस (MI) ने 65 लाख रुपये में खरीदा है। आईपीएल 2023 में उन्हें गुजरात टाइटन्स ने 3.6 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन एक दुर्घटना के कारण वे पिछले सीजन में नहीं खेल पाए थे। इस बार मुंबई इंडियंस ने उन पर भरोसा जताया है और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है।

कुमार कुशाग्र को गुजरात टाइटन्स ने 65 लाख में खरीदा

जमशेदपुर के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने एक बार फिर आईपीएल नीलामी में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। गुजरात टाइटन्स (GT) ने उन्हें 65 लाख रुपये में अपने खेमे में शामिल किया है। 2023 में कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस बार GT ने उन्हें कम कीमत पर टीम का हिस्सा बनाया है।

NSIT
Nsmch

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे अनुकूल रॉय 

झारखंड रणजी टीम के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेलते नजर आएंगे। केकेआर ने उन्हें 40 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले 2017 में मुंबई इंडियंस ने अनुकूल को 20 लाख रुपये में खरीदा था। 

धोनी के बाद झारखंड के इन सितारों से उम्मीदें 

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने के बाद झारखंड की उम्मीदें अब इन चार खिलाड़ियों पर टिकी हैं। ईशान किशन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सनराइजर्स के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं, वहीं रॉबिन मिंज, कुमार कुशाग्र और अनुकूल रॉय अपने-अपने प्रदर्शन से झारखंड का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।