LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

IAS TRANSFER-POSTING - 15 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला,पूजा सिंघल को भी बनाया गया किस विभाग का सचिव

IAS TRANSFER POSTING - हेंमंत सोरेन सरकार ने करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार में शामिल रही आईएएस पूजा सिंघल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पूजा सिंघल के साथ 14 अन्य आईएस का ट्रांसफर किया है। पूजा सिंघल को कुछ दिन पहले जेल से रिहाई मिली थी।

IAS TRANSFER-POSTING  - 15 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला,पूजा

RANCHI - झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, उनमें एक नाम पूजा सिंघल का भी है। भ्रष्टाचार के मामले में हाल में ही जेल से बाहर आई पूजा सिंघल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है. उनके पास झारखंड कम्युनिकेशन नेटवर्क लिमिटेड की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा

मंगलवार को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. कार्मिक विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 15 अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग का आदेश जारी किया है. हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा के रूप में पदोन्नत 6 अफसरों को भी पोस्टिंग मिल गयी है. 

झारखंड के इन 15 अफसरों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

  1. मस्त राम मीना, प्रधान सचिव, योजना एवं विकास विभाग
  2. पूजा सिंघल, पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत
  3. कृपानंद झा, सचिव, परिवहन विभाग
  4. विप्रा भाल, सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग
  5. अरवा राजकमल, सचिव, भवन निर्माण विभाग
  6. जितेंद्र कुमार सिंह, सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग
  7. मुकेश कुमार, सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग
  8. राजेश्वरी बी, पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत
  9. सौरभ कुमार, संयुक्त सचिव, वित्त विभाग
  10. कंचन सिंह, आईएएस में नवचयनित पदाधिकारी, पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत
  11. धनंजय कुमार सिंह, आईएएस में नवचयनित पदाधिकारी, पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत
  12. सीता पुष्पा, नवचयनित पदाधिकारी, पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत
  13. विजय कुमार सिन्हा, नवचयनित पदाधिकारी, पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत
  14. प्रीति रानी, नवचयनित पदाधिकारी, पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत
  15. राजेश प्रसाद, नवचयनित पदाधिकारी, पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत