LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर में 13 साल की नाबालिग से बलात्कार, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर में 13 वर्ष की लड़की से बलात्कार के आरोप में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर में 13 साल की नाबालिग से
13 साल की नाबालिग से बलात्कार- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के जमशेदपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के गोलमुरी में पुलिस ने 13 साल की नाबालिक लड़की के बलात्कार के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

तीन लोगों को हिरासत में लिया गया

पुलिस प्रशासन की ओर से दिए गए बयान के अनुसार पीड़ित परिवार के द्वारा दर्ज की गई शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी और इस घटना में शामिल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के नाम दयानंद पाठक, रिंकी देवी और विजय कृष्ण है। दयानंद गोविंदपुर के गदड़ा का रहने वाला है। अन्य आरोपी उसके रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और नामदा बस्ती का रहने वाला है।

वेश्यावृति में धकेलने का था प्लान

नाबालिक लड़की के परिजनों ने आरोपियो पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ये लोग रेप करने के बाद बच्ची को वेश्यावृति में धकेलने  का प्लान बना रहे थे। बताया जा रहा है कि पीड़िता को दयानंद पहले से जानता था। उसने पहले पीड़िता को अपने घर बुलाकर बलात्कार किया। इसके बाद साक्ष्य को मिटाने के लिए विजय कृष्ण और उसती पत्नी ने उसका उपचार करा दिया।

बनारस जाने के रास्ते से गिरफ्तार

थाने मे दर्ज एफआईआर में नाबालिग के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ये सभी आरोपी लड़की को लेकर बनारस जा रहे थे और लड़की को गलत धंधे में धकेलने की फिराक में थे। जैसे ही इस बात की जानकारी परिजनों को मिली, इसकी सूचना पुलिस को दी गई और सभी आरोपियों को एवं लड़की  को बनारस जाने के रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट