LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Jharkhand election 2024: झारखंड में इंडिया गठबंधन में दिखने लगा रार, राजद ने कहा- सभी फैसले “2 मिनट नूडल्स की तरह” तुरंत नहीं लिए जा सकते

राजद ने झारखंड विधानसभा चुनाव में अपने सहयोगी दल कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ सीट बंटवारे पर नाराजगी जताई है. हेमंत सोरेन ने घोषणा की कि की जेएमएम और कांग्रेस 81 में से 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

इंडिया गठबंधन में दिखने लगा रार!

Jharkhand election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर झामुमो  और कांग्रेस द्वारा किए गए निर्णय पर राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। झामुमो के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की कि उनकी पार्टी और कांग्रेस मिलकर 81 विधानसभा सीटों में से 70 पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि राजद और वाम दलों को केवल 11 सीटें दी गई हैं। इस एकतरफा निर्णय पर राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि सभी फैसले “2 मिनट नूडल्स की तरह” तुरंत नहीं लिए जा सकते।

मनोज झा ने यह भी स्पष्ट किया कि राजद ने 15 से 18 ऐसी सीटों की पहचान की है, जहां वह अकेले भाजपा को हराने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि पिछली बार राजद ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से वे 5 सीटों पर दूसरे स्थान पर रहे थे। उनका कहना था कि यह निर्णय बिना किसी विचार-विमर्श के लिया गया है, जो उनके लिए निराशाजनक है।

आरजेडी का नेतृत्व इस बात पर जोर दे रहा है कि उनकी पार्टी का जनाधार मजबूत है और उन्हें गठबंधन प्रक्रिया में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए था। मनोज झा ने कहा कि यदि गठबंधन के अन्य साथी उन्हें शामिल नहीं करते हैं, तो यह दुखद होगा।