LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Interim Bail to Subhash yadav : लालू के खास बालू कारोबारी सुभाष यादव को मिली सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत, कोडरमा से लड़ रहे झारखंड विधानसभा का चुनाव, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बेऊर जेल में है बंद...

Interim Bail to Subhash yadav : राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी और कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सुभाष यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. उन्हें कोर्ट से चार दिन की अंतरिम जमानत मिली है...पढ़िए आगे

सुभाष यादव आयेंगे जेल से बाहर
सुभाष यादव को मिली राहत - फोटो : SOCIAL MEDIA

KODERMA : लालू के खास बालू कारोबारी जो अवैध खनन के आरोप में बेउर जेल में बंद हैं. उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. बता दें की राजद नेता सुभाष यादव झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में कोडरमा से राजद के उम्मीदवार भी है. राजद की तरफ से सिम्बल मिलने के बाद जेल से कोदेरमा जाकर उन्होंने नामांकन किया था.  मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में बंद सुभाष यादव को सुप्रीम कोर्ट से आज ही राहत मिली है. गौरतलब है की झारखंड की कोडरमा सीट से नामांकन भरने वाले सुभाष यादव ने अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए दी गई अंतरिम जमानत का हवाला देते हुए अपने लिए राहत मांगी थी. परिणामस्वरूप ED के पुरजोर विरोध के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता सुभाष यादव को विधानसभा चुनाव के मतदान तक बाहर रहने की अनुमति दे दी.

बता दें की कोडरमा में 13 नवंबर को मतदान है. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता 14 नवंबर को शाम 5 बजे तक समर्पण कर वापस जेल चला जाए. ED की तरफ से पेश एडिशनल सॉलीसीटर जनरल एस वी राजू ने याचिका का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि PMLA एक्ट की धारा 45 में इस तरह की जमानत का कोई प्रावधान नहीं है. इस पर कोर्ट ने साफ किया कि उसके आदेश को भविष्य के सभी मामलों के लिए उदाहरण की तरह न माना जाए.

Diarch GO

अंतरिम राहत मिलने पर राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने बताया कि अंतरिम राहत मिलने से राजद के कार्यकर्ता में भारी जोश है। उन्होंने कहा कि साजिश रचकर नेताओं की आवाज़ बंद नही की जा सकती। उन्होंने कहा कि राजद को न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा है। संविधान और लोकतंत्र के सिपाही सुभाष यादव ने कोडरमा में हर वर्गों की सेवा की है। इस बार जीत राजद ही होनी तय है।

उधर कोडरमा में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गए अंतरिम राहत के आदेश से विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने खुशी की लहर है और समर्थकों में काफी उत्साह है। उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के बाद जैसे ही न्यायालय की आदेश की खबर कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में आई, पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक झूम उठे। 

NSIT
Nsmch