LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

कुख्यात डब्लू सिंह पर चला कानूनका डंडा, 6 महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी गौतम कुमार सिंह उर्फ 'डब्लू सिंह' को जिला बदर कर दिया है....

कुख्यात डब्लू सिंह पर चला कानूनका डंडा, 6 महीने के लिए जिला

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के कुख्यात अपराधी गौतम कुमार सिंह उर्फ 'डब्लू सिंह' को छह महीने के लिए जिला बदर (Externment) कर दिया गया है। पलामू पुलिस की अनुशंसा पर जिला प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए 21 जुलाई 2026 से 20 जनवरी 2027 तक के लिए डब्लू सिंह के जिले में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।


क्षेत्र में खौफ और आतंक पैदा करने का आरोप, पुलिस की अनुशंसा पर उपायुक्त का आदेश

गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह पर लंबे समय से पलामू और आसपास के इलाकों में भय, रंगदारी और आतंक का माहौल कायम करने का आरोप है। क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पलामू पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व उसे जिला बदर करने का एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा था। प्रस्ताव की समीक्षा के बाद जिला प्रशासन ने इस पर अपनी मुहर लगा दी।


कई मामलों में दर्ज हैं एफआईआर, कुछ माह पूर्व ही किया था आत्मसमर्पण

गौरतलब है कि डब्लू सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और पलामू जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ संगीन धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से कई मामलों में अदालत में सुनवाई पूरी हो चुकी है, जबकि कई मामलों में वह अभी भी आरोपी है। बीते कुछ महीनों पहले ही उसने पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद आत्मसमर्पण किया था, लेकिन उसकी लगातार संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है।


"अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा, कार्रवाई रहेगी जारी"— पलामू एसपी कपिल चौधरी

मामले की पुष्टि करते हुए पलामू के पुलिस अधीक्षक (SP) कपिल चौधरी ने बताया कि डब्लू सिंह को 6 माह के लिए पलामू जिले की सीमा से निष्कासित कर दिया गया है। एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और क्षेत्र में भय का माहौल बनाने वाले किसी भी व्यक्ति को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।


2000 अपराधियों की हिट-लिस्ट तैयार, एक-एक कर सभी पर शिकंजा कसने की तैयारी

पलामू पुलिस ने जिले में सक्रिय और आपराधिक प्रवृत्ति वाले लगभग 2,000 लोगों की एक विशेष सूची (हिट-लिस्ट) तैयार की है। पुलिस प्रशासन द्वारा इन सभी चिन्हित अपराधियों के खिलाफ एक-एक कर निरोधात्मक और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला बदर की इस ताजा कार्रवाई से जिले के अन्य असामाजिक तत्वों और अपराधियों में हड़कंप मच गया है।