LATEST NEWS

  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: रालोसपा के बागी प्रत्याशी रामपुकार सिन्हा ने छोड़ा मैदान, एनडीए उम्मीदवार को दिया समर्थन
  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: रालोसपा के बागी प्रत्याशी रामपुकार सिन्हा ने छोड़ा मैदान, एनडीए उम्मीदवार को दिया समर्थन

  • Gopalganj food safety raid
  • SDM के नेतृत्व में गोपालगंज में बड़ी कार्रवाई: मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट की जांच, घरेलू गैस उपयोग की

  • Bihar News : विपक्ष के प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन ने कसा तंज, कहा सत्ता परिवर्तन की मंशा या जनसेवा का संकल्प ? देश की जनता मांग रही है जवाब
  • Bihar News : विपक्ष के प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन ने कसा तंज, कहा सत्ता परिवर्तन की मंशा

  • पटना के मनीषा डेयरी पर बड़ी कार्रवाई: 20 किलो सड़ा पेड़ा, 650 किलो मैदा और औद्योगिक हाइड्रो जब्त, रसोईघर तीन दिन के लिए सील
  • पटना के मनीषा डेयरी पर बड़ी कार्रवाई: 20 किलो सड़ा पेड़ा, 650 किलो मैदा और औद्योगिक हाइड्रो जब्त,

  • Patna Bikram police flag march
  • पटना के बिक्रम में पुलिस का फ्लैग मार्च: DSP पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में पंडालों का निरीक्षण,शांति

ममता शर्मसार: मां ने रची बेटी के सौदे की साजिश,55 साल का आरोपी POCSO एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

एक मां ने अपने प्रेमी के साथ भागने के लिए अपनी 13 वर्षीय बेटी को 55 साल के व्यक्ति को बेच दिया और उसे पिता की मौत की झूठी खबर दी. सूरत से लौटे पिता ने बेटी को खोज निकाला, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग का किया रेस्क्यू

Mother plots to sell her daughter 55 year old accused arrest
ममता शर्मसार: मां ने रची बेटी के सौदे की साजिश,55 साल का आरोपी POCSO एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार- फोटो : news 4 nation

झारखंड के पलामू जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक मां ने अपने प्रेम प्रसंग के रास्ते से कांटा हटाने के लिए अपनी ही 13 वर्षीय मासूम बेटी का सौदा कर दिया। कलयुगी मां ने अपनी ममता का गला घोंटते हुए बेटी को झूठ बोला कि सूरत में काम करने वाले उसके पिता की मृत्यु हो गई है। पिता की मौत का झूठा डर दिखाकर मां ने अपनी नाबालिग बच्ची को 55 वर्षीय अधेड़ प्रभाकर कुमार मिश्रा के हाथों सौंप दिया और खुद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

दो महीने तक 'नरक' में कैद रही मासूम

आरोपी प्रभाकर मिश्रा ने उस 13 साल की बच्ची से न केवल जबरन शादी की, बल्कि उसे पिछले दो महीनों से मेदिनीनगर के एक किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा था। पीड़िता के अनुसार, उसे बाहरी दुनिया से काट दिया गया था और वह एक खौफनाक जीवन जीने को मजबूर थी। यह पूरी साजिश सिर्फ इसलिए रची गई ताकि आरोपी मां बिना किसी बाधा के अपने प्रेमी के साथ नया जीवन शुरू कर सके।

Diarch GO

सूरत से लौटे पिता ने किया पाप का भंडाफोड़

इस घिनौने अपराध का पर्दाफाश तब हुआ जब बच्ची के पिता गुजरात के सूरत से मजदूरी कर वापस पलामू लौटे। घर पर बेटी को न पाकर उन्होंने उसकी तलाश शुरू की और अंततः उस तक पहुँचने में सफल रहे। पिता के सामने आते ही मासूम फूट-फूट कर रोने लगी और अपनी मां की साजिश से लेकर प्रभाकर मिश्रा की दरिंदगी तक की पूरी कहानी बयां कर दी। इसके बाद पिता ने तुरंत पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस की सख्त कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी प्रभाकर कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट (POCSO), बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और अपहरण जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बच्ची को रेस्क्यू कर काउंसलिंग के लिए बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है, जबकि पुलिस फरार मां और उसके प्रेमी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

NSIT
Nsmch