LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Cash Transfer Scheme : मईयां सम्मान योजना को लेकर हेमंत सरकार का नया आदेश,अब इन महिलाओं से वसूले जाएंगे पैसे

Cash Transfer Scheme :मईयां सम्मान योजना के फर्जी आवेदकों की अब खैर नहीं है। हेमंत सरकार अब उन सभी आवेदकों के खिलाफ सख्त एक्शन की तैयारी में है जिनके आवेदन फर्जी पाए गए हैं।....पढ़िए आगे

Cash Transfer Scheme : मईयां सम्मान योजना को लेकर हेमंत सरका

RANCHI : झारखंड की सरकार ने मईयां सम्मान योजना के फर्जी आवेदकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरु कर दी है। सरकार के इस निर्णय से फर्जी आवेदकों की मुश्किलें बढ़ सकती है।

फर्जी लाभार्थियों की हो रही पहचान

दरअसल भौतिक सत्यापन के क्रम में पलामू जिले के ऐसे 3764 महिलाओं को चिन्हित किया गया है जो फर्जी तरीके से अब तक इस योजना का लाभ ले रही थी। इनमें से 2288 फर्जी लाभार्थियों को मईयां सम्मान योजना के पोर्टल से हटाया गया है और शेष 1476 फर्जी लाभुकों के नाम को हटाने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है।

Diarch GO

वसूले जाएंगे पैसे

सरकार ने स्पष्ट आदेश दिया है कि वैसे आवेदक जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अब तक इस योजना का लाभ ले रहे थे, उनसे पैसे की वसूली भी की जाए। वैसे लाभुक जो सरकार के तमाम कोशिशों के बावजूद पैसे नहीं देते है तो सरकार उन सभी लोगों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस करने की तैयारी कर रही है।

अभी भी जारी है भौतिक सत्यापन का काम 

सरकार के निर्दोशानुसार सभी जिलों में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। अभी तक हुए कुल 2,32,939 लाभुकों के सत्यापन में 3764 लाभार्थी फर्जी पाए गए हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जब सभी जिलों के भौतिक सत्यापन का काम पूरा हो जाएगा तो फर्जी आवेदकों की संख्या में और ईजाफा होगा।

NSIT
Nsmch

क्या है मईयां सम्मान योजना?

बता दें कि मईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा संचालित एक जन कल्याण से जुड़ी योजना है जिसमें महिलाओं  को अपने जीवन स्तर में सुधार एवं आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट