LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Jharkhand News: पलामू में शराब के नशे में पति ने की पत्नी की हत्या, चौदह माह के बच्चे को लेकर हुआ फरार

Jharkhand News: झारखंड के पलामू में नशे में धुत एक पति ने अपनी ही पत्नी रिंकु कुमारी की हत्या कुल्हाड़ी से मारकर कर दी। हत्या करने के बाद पति अपने 14 महीने के बच्चे को लेकर घटनास्थल से फरार हो गया।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: पलामू में शराब के नशे में पति ने की पत्नी की
पलामू में शराब के नशे में पति ने की पत्नी की हत्या- फोटो : SOCIAL MEDIA

Palamu: झारखंड के पलामू जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर कर दी। हत्या करने के बाद वह अपने चौदह माह के बच्चे को लेकर फरार हो गया।

कुल्हाड़ी से मारकर की पत्नी की हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलामू जिले के उटारी रोड थाना क्षेत्र के दवारपार गांव में इस घटना को अंजाम दिया गया जहां रंजीत कुमार नामक एक युवक ने सोमवार की रात करीब 9 बजे अपनी पत्नी रिंकी कुमारी की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी।

Diarch GO

पति-पत्नी में अक्सर होती थी झड़प

मृतिका के पति नसीब यादव ने बताया कि रंजीत शराब पीने का आदी था  और उसकी इसी हरकत की वजह से पति-पत्नि में आए दिन नोंक-झोंक होती रहती थी। शराब के नशे मे वह अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करता रहता था।

इलाज के दौरान हुई महिला की मौत

पिता के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर सोमवार की रात करीब 9 बजे रंजीत के कमरे से शोर सुनाई देने लगा। शोर को सुनकर आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कमरे के पास जाने पर पता चला कि युवक ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर घायल कर दिया है। रंजीत के पिता ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को गढ़वा जिले के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

NSIT
Nsmch

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस ने मृतिका के ससुर के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है।