LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Honor killing - बेटी का प्रेम स्वीकार नहीं, नाराज मां-बाप और तीन चाचा ने नए जोड़े की कर दी हत्या, कुएं में मिली लाश

Honor killing - बेटी के प्रेम संबंधों से नाराज माता पिता ने उसकी हत्या कर दी। साथ ही उसके प्रेमी की भी बेरहमी से हत्या कर दोनों की लाश कुएं में फेंक दी

Honor killing - बेटी का प्रेम स्वीकार नहीं,   नाराज मां-बाप
गिरफ्तार आरोपी।- फोटो : NEWS4NATION

Palamu -बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज उसके ही अपनों ने उसकी हत्या कर दी, साथ ही उसके प्रेमी को भी मार डाला. नए जोड़े का शव कुएं से बरामद किया  गया है। जिसमें पुलिस ने आरोपी मां-बाप और उसके  तीन चाचा को गिरफ्तार किया  है। फिलहाल पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत  में भेज दिया गया। 

ऑनर किलिंग का यह मामला झारखंड के पलामू जिला के तहत तरहसी थाना क्षेत्र के टरिया गांव से जुड़ा है। प्रेमी की पहचान भंडरा के वीरेन्द्र सिंह का 22 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार उर्फ कारू सिंह के रूप में हुई है जबकि प्रेमिका की पहचान पूर्णी टरिया गांव के उपेन्द्र सिंह की 21 वर्षीया पुत्री विभा कुमारी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि कारू मेहता टैक्टर चलाता था। वह शुक्रवार एक अगस्त से लापता था। रविवार शाम दोनों की डेडबॉडी कुएं से बरामद की गयी।

सुभाष के भाई ने दर्ज कराया मामला

इस संबंध में सुभाष के भाई जयप्रकाश कुमार ने मामला दर्ज कराया. दोनों का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और कुछ ही घंटे के भीतर हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए घटना में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में प्रेमिका के पिता उपेन्द्र महतो, मां कलावती देवी, चाचा जनेश्वर महतो, विमलेश महतो उर्फ राजेश महतो शामिल हैं। 

NSIT
Nsmch

समझाने  के बाद नहीं हुए अलग

लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज झा ने बताया कि सुभाष और विभा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब डेढ महीने पहले प्रेमिका के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका को समझाया था, लेकिन दोनों का प्रेम संबंध पहले की तरह चलता रहा

प्रेमी  सुभाष को घर बुलाया

एक अगस्त की रात में लड़की को दबाव देकर लड़के को पूर्णी टरिया घर पर बुलाया गया और योजना के तहत प्रेमिका के पिता और चाचा ने प्रेमी को लाठी और लोहे की छड़ से पीट-पीट कर हत्या कर दी. हत्या से पहले प्रेमी का आंख भी फोड़ दिया, बाद में लड़की को भी निर्दयता से मार डाला. साक्ष्य छिपाने के लिए दोनों का शव विपन महतो के कुएं में फेंक दिया.''

मामले में जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने इसकी पुष्टि की.उन्होंने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।