LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Jharkhand News: दो बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपी ने शर्मिंदगी से बचने के लिए पीया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

Jharkhand News: झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया में दो बच्चियों से दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोपी की मौत सूरज यादव हो गई। शर्मिंदगी से बचने के लिए उसने जहर पी लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: दो बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपी ने शर्मिंदग
दो बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपी ने शर्मिंदगी से बचने के लिए पीया जहर- फोटो : social media

Koderma: झारखंड के कोडरमा जिले में दो बच्चियों से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उसने मंगलवार को गिरफ्तारी और शर्मिंदगी के डर से जहर पी लिया था। आनन-फानन मे इसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना को लेकर अनुसंधान जारी

इस मामले को लेकर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि इस घटना को लेकर अनुसंधान जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, दो‎ बच्चियों के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी ‎नरेश यादव उर्फ बाबू यादव‎ (60) ने भय से जहर खा लिया था।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुची और आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसकी मौत हो गई। 

महिला ने शोर मचाकर बच्चियों को बचाया

घटना के वक्त बच्चियों को‎ ढूंढ़ते हुए उसकी मां आरोपी के घर ‎पहुंच गई। जहां उसने देखा कि आरोपी दोनों बच्चियों से गलत काम करने की नियत से उसे कमरे में बंद कर रखा है। महिला किसी तरह शोर मचाकर दोनों बच्चियों को आरोपी के चंगुल से छुड़ाने मे कामयाब रही और इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में की।

आरोपी को ले जाया गया अस्पताल

इसके बाद तिलैया ‎पुलिस तत्काल आरोपी को पकड़ने ‎उसके घर पहुंची। आरोपी अपने ‎घर में छिप गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसने जहर खाने की बात बताई। पुलिस ने ‎आरोपी को तुरंत सदर अस्पताल में‎ भर्ती कराया। इधर, इस मामले में थाना प्रभारी ‎विनय कुमार ने बताया कि पीड़िता‎ के परिजनों की ओर से दिए गए‎ आवेदन पर पोक्सो एक्ट के तहत‎ एफआईआर दर्ज किया गया है।

NSIT
Nsmch