LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Jharkhand News : पांच आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में 18 आरोपी गिरफ्तार, डीजीपी बोले-मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा

Jharkhand News : रांची से सटे खूंटी जिले में पांच नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में झारखंड पुलिस ने 18 लड़कों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपी नाबालिग बताये जा रहे हैं...पढिए आगे

Jharkhand News : पांच आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर
5 लड़कियों से गैंगरेप - फोटो : social media

RANCHI :  झारखंड पुलिस ने रांची से सटे खूंटी जिले में पांच आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अब तक 18 लड़को को गिरफ्तार किया है। झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी लड़के नाबालिग हैं।

शादी समारोह से लौटते समय हुई घटना

बता दें कि खूंटी के रनिया ब्लॉक में कई लड़को ने पांच आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की थी और सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना पिछले शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे हुई थी। जब ये सभी लड़कियों शादी समारोह से घर लौट रही थी।

मेडिकल जांच के लिए भेजा गया

पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने इस संबंध में बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी अरोपियों को मेडिकल जांच कराई जा रही है। इन सभी आरोपियों की उम्र 18 वर्ष से कम है। डीजीपी ने कहा कि जिस अपराधी की उम्र 16 वर्ष से अधिक होगी,उन सभी आरोपियों पर व्यस्कों की तरह मुकदमा चलाया जाएगा। ताकि फिर कोई लड़का ऐसी गंदी हरकत करने के बारे में सोच भी न सके। डीजीपी ने इस घटना में पीड़ित लड़कियों को सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी बात कही है।

कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी

डीजीपी ने कहा कि जिन आरोपियों की उम्र 16 वर्ष से कम है,उन्हें जुबेलाइन कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बहुत कम समय में इस मामले में अपनी कार्यवाई पूरी कर ली है। इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। ताकि समाज को एक संदेश दिया जा सके और अपराधी ऐसी घटनाओं को अंजाम देने से पहले इसके परिणाम के बारे में सोच सके।

NSIT
Nsmch

अभिषेक सुमन की रिपोर्ट