LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

सड़क हादसे के बाद बवाल : युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, एनटीपीसी की कोयला ढुलाई ठप

हजारीबाग जिले में रफ्तार के कहर ने एक युवक की जान ले ली। जिले के बड़कागांव क्षेत्र के एनटीपीसी कोयला परिवहन मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को कुचल डाला। हादसे में गंभीर रुप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई....

सड़क हादसे के बाद बवाल : युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, एनटीपीस
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत- फोटो : न्यूज4नेशन

Hazaribagh : जिले के बड़कागांव क्षेत्र में एनटीपीसी (NTPC) के कोयला परिवहन मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां लोहा पुल के समीप कोयला लदे एक तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चेपाकला पंचायत निवासी नरेश कुमार महतो के रूप में हुई है, जो अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


13 माइल के पास चक्का जाम, वाहनों की कतार

युवक की मौत से आक्रोशित मृतक के परिजन और ग्रामीण शनिवार देर रात से ही सड़क पर उतर आए थे, लेकिन रविवार सुबह यह प्रदर्शन और उग्र हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने 13 माइल के समीप परिवहन मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। इस चक्का जाम के कारण एनटीपीसी की कोयला ढुलाई पूरी तरह से ठप हो गई है। सड़क के दोनों ओर कोयला लदे हाईवा समेत सैकड़ों अन्य भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।


मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़े ग्रामीण

चेपाकला पंचायत के मुखिया अनिकेत कुमार नायक के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन और प्रबंधन के सामने अपनी मांगें रखी हैं। आंदोलनकारियों की मांग है कि पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी मिले और लापरवाही से वाहन चलाने वाले आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वे कोयला ढुलाई किसी भी कीमत पर शुरू नहीं होने देंगे।


तेज रफ्तार वाहनों से सुरक्षा को लेकर भारी आक्रोश

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों और हाईवा की बेकाबू रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। एनटीपीसी और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की जान हमेशा खतरे में बनी रहती है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बड़कागांव के अंचलाधिकारी (CO) मनोज कुमार, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह और डाड़ीकला ओपी प्रभारी सागेन मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों के साथ उनकी वार्ता बेनतीजा रही।


पूर्व विधायक ने दिया आश्वासन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

इस बीच बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। हालांकि, उनके जाने के बाद भी ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर सड़क पर डटे रहे। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को दोटूक चेतावनी दी है कि यदि परिवहन मार्ग पर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई और पीड़ित परिवार की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो इस आंदोलन को और अधिक व्यापक व उग्र किया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट न्यूज4नेशन