LATEST NEWS

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी  जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने
  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई

  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का ऐलान
  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का

नशेड़ी बेटे के रोज-रोज की गाली-गलौज से तंग पिता के सब्र का टूटा बांध, इकलौते लाल को कुल्हाड़ी से काट डाला

झारखंड जिले के गुमला से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां घरेलू कलह और रोज-रोज के विवाद से तंग आकर एक लाचार पिता ही अपने बेटे का हत्यारा बन गया।पिता ने अपने ही सगे बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी...

नशेड़ी बेटे के रोज-रोज की गाली-गलौज से तंग पिता के सब्र का ट
पिता ने अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट- फोटो : सोशल मीडिया

Gumla : जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां घरेलू कलह और रोज-रोज के विवाद से तंग आकर एक लाचार पिता ही अपने बेटे का हत्यारा बन गया। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने अपने ही सगे बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव के लोग इस कलयुगी वारदात को सुनकर स्तब्ध हैं।


सोते समय कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए रायडीह पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि यह घटना सिकोई पंचायत के अंतर्गत आने वाले करिडा गांव की है। यहां के रहने वाले 66 वर्षीय बुजुर्ग अरुण लोहरा ने शनिवार की तड़के सुबह (भोर में) इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया। अरुण ने घर के भीतर गहरी नींद में सोए हुए अपने 46 वर्षीय बेटे रमेश केरकेट्टा पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर रमेश की मौत हो गई।


शराब का आदी और बेरोजगार था मृतक

Diarch GO

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी पिता अरुण लोहरा ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसका बेटा रमेश केरकेट्टा लंबे समय से अत्यधिक शराब पीने का आदी था। कोई काम-धंधा न करने के कारण वह पूरी तरह बेरोजगार था और घर में पैसों को लेकर भी विवाद करता था। शराब के नशे में धुत होकर वह हर दिन अपने बुजुर्ग पिता के साथ बदसलूकी और मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देता था।


शुक्रवार की रात को भी हुआ था भारी विवाद

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक रमेश नशे की हालत में अक्सर अपने पिता से झगड़ा और मारपीट करने पर आमादा हो जाता था। पूछताछ में यह बात सामने आई कि वारदात से ठीक पहले यानी शुक्रवार की रात को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर भारी विवाद और गाली-गलौज हुई थी। रोज-रोज के इस अपमान और बेटे के हिंसक व्यवहार से बुजुर्ग पिता मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुका था, जिसके बाद उसने गुस्से और लाचारी में आकर बेटे को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।


आरोपी पिता गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

NSIT
Nsmch

वारदात की सूचना मिलते ही रायडीह थाना पुलिस दलबल के साथ करिडा गांव पहुंची और घटनास्थल से लहूलुहान शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है, वहीं हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है और मामले के अन्य पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।