LATEST NEWS

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा अखबार की खबर के आधार पर कार्रवाई असंवैधानिक, आईटीआई प्राचार्य की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा अखबार की खबर के आधार पर कार्रवाई असंवैधानिक, आईटीआई

  • Bihar Cabinet Meeting
  • बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास योजनाओं से नियुक्तियों तक को मंजूरी

  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू, BDO ने DM को भेजी जांच रिपोर्ट
  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की

Jharkhand News: झारखंड में जंगली हाथी के उत्पात से दहशत में लोग, दो दिनों में छह लोगों की हुई मौत

Jharkhand News: झारखंड में जंगली हाथी के उत्पात से लोगों में दहशत का माहौल है। जंगली हाथी ने दो दिनों के अंदर प्रदेश में छह लोगों की कुचल कर हत्या कर दी।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: झारखंड में जंगली हाथी के उत्पात से दहशत में
जंगली हाथी के उत्पात से दहशत में लोग- फोटो : SOCIAL MEDIA

Gumla: झारखंड में जंगली हाथी के उत्पात से लोग डरे हुए हैं। हाथी के आतंक का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले दो दिनों के अंदर हाथी ने प्रदेश में छह लोगों की जान ले ली है।

गुमला में तीन लोगों की मौत 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को गुमला में हाथी ने एक वृद्ध व्यक्ति को कुचल कर मार डाला। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी हाथी ने गुमला के पालकोट में दो लोगों की कुचल कर हत्या कर दी थी। हाथी के हमले से केवल गुमला में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

Diarch GO

दो दिन में छह लोगों को कुचला

हाथी ने दो दिन में गुमला, सिमडेगा और गढ़वा में कुल छह लोगों को कुचल दिया। शनिवार को गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र के सुगाकांटा गांव के 65 वर्षीय फिरला नगेसिया की हाथी ने हत्या कर दी। मृतक के बेटे बीरेन्द्र ने बताया कि उसके पिता सुबह पांच बजे महुआ चुनने अंबाकोना जंगल गए थे। इसी दौरान पालकोट की ओर से आ रहे जंगली हाथी ने पिता पर हमला बोल दिया,जिसके मौके पर हीं उनकी मौत हो गई।

वन विभाग कर रही है पेट्रोलिंग

हाथी के इस उत्पात से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम भी हाथी पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही है।वन विभाग की ओर से शनिवार की रात सर्च अभियान चलाकर हाथी को पकड़ने के लिए टीम के द्वारा प्रयास किया गया और इसके लिए सीलम, डोबडोबी, पीबो, जमगई और पालकोट के आसपास के इलाकों में पेट्रोलिंग की गई।

NSIT
Nsmch

मुआवजे की मांग कर रहे है ग्रामीण

गुमला के स्थानीय लोगों ने बताया कि जंगली हाथी के कहर से जान और माल दोनों की हानि हो रही है। हाथियों ने किसानों के फसलों को भी बहुत नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय ग्रामीण वन विभाग से सुरक्षा और मुआवजा की मांग कर रहे हैं।