LATEST NEWS

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा अखबार की खबर के आधार पर कार्रवाई असंवैधानिक, आईटीआई प्राचार्य की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा अखबार की खबर के आधार पर कार्रवाई असंवैधानिक, आईटीआई

  • Bihar Cabinet Meeting
  • बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास योजनाओं से नियुक्तियों तक को मंजूरी

  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू, BDO ने DM को भेजी जांच रिपोर्ट
  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की

Jharkhand Crime News: झारखंड में एक महिला ने ससुराल में बुलाकर की अपने ही पति की हत्या, जानिए क्या है मामला

Jharkhand Crime News: झारखंड के गिरिडीह में कुमकुम देवी ने अपने 35 वर्षीय पति मिथलेश राय की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला का कहना है कि वह अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर यह कदम उठाई है।...पढिए आगे

Jharkhand Crime News: झारखंड में एक महिला ने ससुराल में बुला
पति की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार- फोटो : SOCIAL MEDIA

Giridih: झारखंड के गिरीडीह के पचबां थाना क्षेत्र के परसाटाड़ में एक पत्नी ने अपने पैंतीस वर्षीय पति मिथलेश राय की गला दबाकर हत्या कर दी।उस महिला का कहना है कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। उसके इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपने पति की हत्या कर दी।

पति की प्रताड़ना से तंग थी पत्नी

पुलिस को दिए गए अपने बयान में महिला ने अपने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए कहा कि वह अपने पति की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी। वह अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट किया करता था। हत्या की रात भी उस महिला के अपने पति के साथ आपस में विवाद शुरु हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने साड़ी से गला घोटकर पहले अपने पति की हत्या की फिर शव को फंदे से लटका दिया।

Diarch GO

शराब के नशे मे पति करता था मारपीट

डीएसपी कौशर अली ने बताया कि मिथलेश की पत्नी कुमकुम देवी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था और झगड़ा करता था। उसकी इसी हरकतों से तंग आकर पत्नी ने उसकी हत्या करने का प्लान बनाया और नशे मे धुत अपने पति का गर्दन दबाकर पहले अधमरा कर दिया फिर साड़ी का फंदा बनाकर पति को लटकाकर सो गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट