LATEST NEWS

  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से मिलेगी राहत
  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से

  • खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश
  • Bihar Crime: खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश, आपसी रंजिश में रची गई थी ऐसे निर्दोष को सलाखों के पीछे

  •  IAS Kumar Ravi
  • Bihar Food Safety: बिहार में शुद्ध के लिए महायुद्ध, सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य सुरक्षा

  • Bihar Schools Ban Jeans and T Shirts
  • Bihar Education News:बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के पहनावे पर सख्ती, अब ऐसे कपड़ों में आना होगा विद्यालय,

  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

Jharkhand News: गिरिडीह में युवक ने की अपनी पत्नी समेत दो बच्चों की हत्या, दूसरे युवक के साथ घूमते पकड़ी गई थी महिला, आरोपी युवक पुलिस हिरासत में,

Jharkhand News: झारखंड के गिरीडीह में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां दूसरे युवक के साथ घूमता देखना पति को बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने गुस्से में आकर अपनी पत्नी समेत दोनों बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर लिया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: गिरिडीह में युवक ने की अपनी पत्नी समेत दो बच
युवक ने की अपनी पत्नी समेत दो बच्चों की हत्या- फोटो : social media

Giridih: झारखंड के गिरिडीह में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के बरदौनी गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक ने अपनी पत्नी समेत दो बच्चों की हत्या कर दी।महिला का कसूर ये था कि वह गांव के किसी और युवक के साथ घूम रही थी। उसके पति को अपनी पत्नी का किसी दूसरे युवक के साथ घूमते देखना बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने गुस्से में आकर पत्नि सहित दोनों बच्चों की हत्या कर दी।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने मृत महिला के पति चारो हेंब्रम और ससुर तालो हेंब्रम को हिरासत में लिया है। मृतकों में बरदौनी गांव के चारो हेंब्रम की पत्नी रेणुआ टुडू (30 साल), बेटी सरिता हेंब्रम 9 साल और बेटा सतीश हेंब्रम की उम्र मात्र 6 साल थी। तीनों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।

घटना को आत्महत्या साबित करने की हो रही थी कोशिश

इस घटना के बारे में बात करते हुए मृत महिला के पति चारो हेंब्रम ने कहा कि पत्नी को गांव के एक युवक के साथ सोमवार की रात को देखा था। इस कारण पत्नी के साथ मारपीट की थी। इसी बीच बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर हमने अपनी पत्नी समेत दोनों बच्चों की हत्या करके पेड़ से लटका दिया, ताकि इस घटना को आत्महत्या साबित किया जा सके।

पेड़ से लटका मिला शव

मंगलवार की सुबह गांव के ही लोगों ने मां और बेटे के शव को पेड़ में फंदे पर लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने चारो हेंब्रम पर हत्या का आरोप लगाया है। इस दर्दनाक घटना की जानकारी देते हुए लोकाय नयनपुर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी और थानसिंहडीह ओपी प्रभारी नीरज कुमार घटनास्थल पहुंचे और मां और बेटे के शव को फंदे से उतारा। चारो के पिता के बताने पर बेटी के शव को तालाब से निकाला गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है। वहीं आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

NSIT
Nsmch