LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

jharkhand assembly election 2024 - राजद-कांग्रेस के रिश्ते में आई दरार, एक सीट को छोड़कर कांग्रेस ने राजद कोटे के सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार

jharkhand assembly election 2024 - झारखंड में कांग्रेस और राजद में टूट होने के हालात उत्पन्न हो गए हैं। कांग्रेस ने छतरपुर और विश्रामपुर के बाद अब हुसैनाबाद सीट से कांग्रेस ने निर्दलीय प्रत्याशी मो. तौसीफ को सिंबल आवंटित कर दिया है।

 jharkhand assembly election 2024 - राजद-कांग्रेस के रिश्ते

RANCHI – झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और राजद के रिश्ते टूटने की स्थिति में पहुंच गया है। कांग्रेस ने एक सीट को छोड़कर राजद कोटे के सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इससे पहले महागठबंधन में झामुमो और माले के बीच सीटों के बंटवारे पर विवाद बढ़ गया है।

हुसैनाबाद से कांग्रेस ने निर्दलीय को दिया सिंबल

झारखंड में राजद कोटे वाली हुसैनाबाद सीट से कांग्रेस ने निर्दलीय प्रत्याशी मो. तौसीफ को सिंबल आवंटित कर दिया है। तौसीफ पुराने कांग्रेसी हैं और उन्होंने पार्टी लाइन से अलग होते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया था। तौसीफ को कांग्रेस से सिंबल मिलने के बाद दाेनों दलों के बीच विवाद बढ़ने की संभावना है।

देवघर को छोड़ सभी सीटों पर आमने सामने

इससे पहले दोनों पार्टियों ने छतरपुर और विश्रामपुर से अपने-अपने उम्मीदवार उतारे थे। अब सिर्फ राजद कोटे के देवघर सीट ही ऐसा है, जहां कांग्रेस के कैंडिडेट नहीं हैं। फिलहाल जो राजनीतिक हालात हैं, उसके बाद कयास लगाया जा रहा है चुनाव आते-आते गठबंधन टूट भी सकता है।