LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

cyclone dana: राजधानी रांची में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का गहरा असर, अगले 2 दिन जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार

चक्रवाती तूफान दाना के कारण झारखंड राज्य के कई इलाकों में तेज हवाएं और भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

cyclone dana: राजधानी रांची में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का गहर
चक्रवाती तूफान दाना का कहर!- फोटो : SOCIAL MEDIA

cyclone dana: झारखंड की राजधानी रांची और कोल्हान प्रमंडल में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का गहरा असर देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में, यानी 25 और 26 अक्टूबर को, रांची, जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला-खूंटी समेत कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

25 और 26 अक्टूबर का मौसम पूर्वानुमान

25 अक्टूबर को कोल्हान के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही राज्य के मध्य भागों में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

26 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी भागों में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसमें 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का भी अनुमान है।

27 अक्टूबर के बाद मौसम में सुधार

मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन चक्रवाती तूफान 'दाना' का प्रभाव 26 अक्टूबर के बाद से धीरे-धीरे कम हो जाएगा। 27 अक्टूबर के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है, जिससे दीपावली के समय मौसम साफ रहेगा। हालांकि, कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

NSIT
Nsmch

इस चक्रवाती तूफान के कारण राज्य के कई इलाकों में तेज हवाएं और भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।