LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Jharkhand News: शराब के नशे में सो रहे पिता के सामने ही युवक ने नाबालिक लड़की से किया दुष्कर्म, अभी तक दर्ज नहीं हुआ एफआईआर

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद में एक युवक ने शराब के नशे में सो रहे पिता के सामने ही उसकी दस साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। युवक ने बच्ची का मुंह दबाकर घटना को अंजाम दिया जबकि उसका पिता नशे में धुत पास में ही सो रहा था।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: शराब के नशे में सो रहे पिता के सामने ही युवक
युवक ने नाबालिक लड़की से किया दुष्कर्म- फोटो : SOCIAL MEDIA

Dhanbad: झारखंड के धनबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने दस साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के वक्त लड़की का पिता शराब के नशे में घर पर ही सो रहा था। युवक ने इसी का फायदा उठाकर बच्ची का मुंह दबाकर रेप किया।

शराब के नशे में धुत था पिता

प्राप्त जानकारी के अनुसार धनबाद के कुमारधुबी में इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण घर का दरवाजा खुला हुआ था और शराब के नशे में धुत उस बच्ची का पिता घर में ही सो रहा था। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक युवक के पहले भी बच्ची के साथ दो बार दुष्कर्म कर चुका है। अब ग्रामीणों ने उस युवक को घर से निकालने की बात कर रहे हैं।

Diarch GO

लोगों ने की जमकर पिटाई

घटना की सूचना मिलने पर उस लड़की की दो बहनें अपने पति के साथ गांव पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उस युवक की जमकर पिटाई कर दी। वहां मौजूद ग्रामीणों ने इस घटना के लिए उसके पिता को दोषी मानते हुए उसकी भी पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों का मानना था कि अगर उसका पिता शराब के नशे में धुत नहीं होता, तो इस तरह की घटना नहीं घटती।

नहीं दर्ज कराई गई एफआईआर

इस घटना के एक दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार ने लोक-लाज और सामाजिक दबाव की वजह से इस मामले की शिकायत पुलिस को नहीं की है और न ही अभी तक कोई एफआईआर दर्ज कराया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में युवक के प्रति रोष है और लोग उसे गांव से बाहर करने की बात कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट