LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Jharkhand News: थानेदार को मंहगी पड़ गयी आशिकी, लड़की को घर से उठाने के जुर्म में लिया गया एक्शन

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद थाना क्षेत्र के बिनोद नगर में रहने वाली एक महिला के घर रात में घुसने के आरोप में घनुडीह ओपी प्रभारी सोनू कुमार को पद से हटा दिया गया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: थानेदार को मंहगी पड़ गयी आशिकी, लड़की को घर
घनुडीह ओपी प्रभारी सोनू कुमार को पद से हटा दिया गया- फोटो : SOCIAL MEDIA

Dhanbad: झारखंड पुलिस के एक थानेदार को रात में एक महिला के घर घुसने के आरोप में विभाग ने कार्यवाई करते हुए उस थानेदार को घनुडीह के प्रभारी के पद से हटाकर हरिहरपुर थाना में जेएसआई बना दिया है।

जबरन ले गया थाना

प्राप्त जानकारी के अनुसार धनबाद के घनुडीह ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने धनबाद थाना क्षेत्र के बिनोद नगर में रहने वाली एक महिला के घर रात में अपनी वर्दी का रौब झाड़ते हुए घुसा और जबरन थाना ले गए। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि सोनू उनकी बेटी को पसंद करते हैं और वह पुत्री से शादी करना चाहते हैं।

बिना महिला पुलिस के पहुंचा महिला के घर

इसी बात का विरोध करने पर दारोगा सोनू कुमार भड़क गया और घनडीह छोड़ कर अपने पूर्व पदस्थापना वाले धनबाद थाना पहुंच कर यहां कि गश्ती पार्टी के साथ अपनी प्रेमिका के घर बिनोद नगर आ गया और रात में बिना महिला पुलिस के महिला के घर पहुंचकर दारोगा ने जबरन महिला, उनकी पुत्री और पुत्र को उठाकर रात में धनबाद ले आया।

विभाग ने लिया एक्शन

इस मामले पर एसएसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी सोनू कुमार को थाना प्रभारी के पद से हटाकर हरिहरपुर थाना का जेएसआई बना दिया है। सोनू कुमार पर आरोप है कि उसने बिना किसी महिला पुलिस के एक महिला के घर घुसकर उस महिला और उसकी बेटी को थाना ले आए थे। नियम के अनुसार अगर पुलिस रात में किसी महिला के घर उसे गिरफ्तार करने के लिए जा रही है तो उसके साथ महिला पुलिस का होना अनिवार्य है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट