LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Jharkhand News :तेज रफ़्तार कार चलाने से मना करना युवक को पड़ा महंगा, गला रेतकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Jharkhand News :तेज रफ़्तार कार चलाने से मना करना युवक को पड़ा

Jharkhand News :तेज रफ़्तार कार चलाने से मना करना युवक को पड़ा महंगा, बदमाशों ने गला रेतकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप 

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी इलाके में कार सवार युवकों ने एक 27 वर्षीय युवक की गला रेत कर हत्या कर दी। कार सवार सभी युवक नशे में धुत थे। मृतक का गुनाह सिर्फ इतना था कि वह गलत तरीके से वाहन चलाने का विरोध किया था। इस घटना में एक साथी को भी गंभीर चोट आई है।

Diarch GO

विदाई पार्टी से लौट रहा था युवक

दिल दहला देने वाली इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक मनदीप सिंह कंपनी की एक कर्मचारी की विदाई पार्टी से अपने घर लौट रहा था। तभी रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मारने का प्रयास किया। स्कूटी पर उसका एक साथी रॉकी भी सवार था। मनदीप और रॉकी ने जब इस लापरवाही का विरोध किया तो कार सवार युवक ने अपना आपा खो दिया और तेज हथियार से स्कूटी सवार दोनों युवकों पर हमला कर दिया।

धारदार हथियार से किया प्रहार 

कार सवार युवकों ने मनदीप के गले पर धारदार हथियार से प्रहार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसके साथी रॉकी को भी पीठ पर वार कर के गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके पर से फरार हो गए।

NSIT
Nsmch

पुलिस प्रशासन पर सवाल

घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और आनन- फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मनदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं रॉकी का ईलाज जारी है। इस घटना से मनदीप के परिजन स्तब्ध हैं और शहर के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि बीच शहर में इस तरह नशे में धुत युवकों का बेखौफ घुमना और इस तरह की घटना को अंजाम देना पुलिस प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।

पुलिस का त्वरित एक्शन

वहीं स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ बहुत गुस्सा है और लोग अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने इस घटनाक्रम में एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। प्रारंभिक जांच में एक आरोपी की पहचान जयचंद के रुप में की गई है। पुलिस ने परिजनों को आश्वत किया है कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द हिरासत में लिया जाएगा।