LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

MAHAKUMBH MELA 2025 - पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, कालका मेल सहित इस रूट की आठ सुपर फास्ट ट्रेनें रद्द, महाकुंभ जानेवाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

MAHAKUMBH MELA 2025 - महाकुंभ जानेवाले यात्रियों की भीड़ के बावजूद रेलवे ने कई सुपर फास्ट ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, कालका मेल जैसी ट्रेने शामिल है। ट्रेनों को रद्द करने की वजह तकनीकी कारण बताया गया है।

MAHAKUMBH MELA 2025 - पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, कालका मेल सहित इ

DHANBAD - एक तरफ ट्रेनों में महाकुंभ जानेवालों की भीड़ कम होती नजर नहीं आ रही है। वहीं दूसरी तरफ रेलवे ने महाकुंभ जानेवाली करीब 8 ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया है। इन ट्रेनों में नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, कालका हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस, इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस जैसी सुपर फास्ट ट्रेन शामिल है। इन ट्रेनों के कैंसिल होने से महाकुंभ जानेवाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

रेलवे ने दी जानकारी

वहीं इन ट्रेनों को रद्द करने की वजह रेलवे ने तकनीकी कारण बताया है। कुछ ट्रेनों को दो दिन और कुछ को एक दिन के लिए कैंसिल किया है। 

भीड़ के कारण रात में चलाई गई स्पेशल ट्रेन

धनबाद में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर सोमवार की देर रात धनबाद से डेहरी आन सोन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गयी। रात 11:45 पर स्पेशल खुली जिसमें बड़ी संख्या में यात्री गये।

धनबाद से चलने वाली ये 8 ट्रेनें कैंसिल

  1.  12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 18 व 19 को रद्द
  2.  22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 19 को रद्द
  3.  12312 कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस 18 व 19 को रद्द
  4.  18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस 18 को रद्द
  5.  18102 जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस 19 को रद्द
  6.  12176 ग्वालियर-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस 18 को रद्द
  7.  22911 इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस 18 को रद्द
  8.  22466 आनंदविहार-मधुपुर एक्सप्रेस 19 को रद्द

NSIT
Nsmch

अलेप्पी एक्सप्रेस के परिचालन में किया बदलाव

धनबाद आनेवाली अलेप्पी एक्सप्रेस के परिचालन में बदलाव किया गया है। मंगलवार को चलने वाली अलेप्पी एक्सप्रेस का कोयंबटूर में ठहराव नहीं होगा। इसके बाद 25 व 27 फरवरी को भी कोयंबटूर में नहीं रुकेगी। इन तिथियों में ट्रेन पोदनूर-इरुगुर होकर चलेगी। कोयंबटूर के बदले पोदनूर में दोपहर 12:17 से 12:20 तक वैकल्पिक ठहराव दिया गया है।

स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

प्रयागराज महाकुंभ मेले के मद्देनजर धनबाद जिले के सभी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। इस संबंध में जिला पुलिस प्रशासन ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देश पर जिले के सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

जिला नियंत्रण कक्ष और रेलवे स्टेशनों पर स्थापित कंट्रोल रूम के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएसपी सीसीआर, धनबाद को आरपीएफ नियंत्रण कक्ष, धनबाद में सभी शिफ्ट में पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया है।